BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सीतामढ़ी : एईएस प्रभावित क्षेत्रों सहित स्वास्थ्य संस्थानों का राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया दौरा

नानपुर में एईएस प्रभावित बच्चों से मिल ली स्वास्थ्य की जानकारी  सदर अस्पताल के एईएस वार्ड का लिया जायजा  सीतामढ़ी।...

नानपुर में एईएस प्रभावित बच्चों से मिल ली स्वास्थ्य की जानकारी 

सदर अस्पताल के एईएस वार्ड का लिया जायजा 

सीतामढ़ी। अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा अशोक कुमार ने मस्तिष्क ज्वर से प्रभावित क्षेत्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा किया। सबसे पहले वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रून्नीसैदपुर गये जहां जेई/एईएस की व्यवस्था एवं सभी दवा तथा उपकरणों की उपलब्धता मानक के अनुरूप पाया।

इसके बाद वे नानपुर के पंडौल बुजुर्ग गाँव मे मस्तिष्क ज्वर से ठीक हुए शिशु मो ओसैफ और उनके परिवारजनों तथा ग्रामीणों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी ली तथा ग्रामीणों को चमकी के बारे समझाया तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

इसके बाद अपर निदेशक नानपुर प्रखंड के ही बाथ असली गांव के बिनोद राय से मिले और उनके पौत्र गोलू कुमार को देखा तथा इलाज के बारे मे जानकारी ली। यहां अपर निदेशक ने चलाये जा रहे प्रचार प्रसार अभियान की भी मूल्यांकन की एवं विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टरों को देखा।

नानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर सिविल सर्जन, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ जेई/एईएस वार्ड का जायजा लिया।

सभी दवा एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध दिखे। फिर अपर निदेशक ने पुपरी के अनुमंडल अस्पताल तथा सीतामढ़ी सदर अस्पताल के जेई/एईएस वार्ड का पर्यवेक्षण किया। सदर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था की उन्होंने काफी सराहना की।

डॉ अशोक कुमार ने बताया गया कि जितनी जल्द बच्चे को अस्पताल लाया जाएगा, बच्चे के बचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में चमकी के मरीज को निजी वाहन से अस्पताल लाने पर तत्काल उसे निर्धारित दर पर भुगतान कर दिया जाएगा।

पर्यवेक्षण में डॉ अशोक कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग के साथ सिविल सर्जन डॉ एस सी लाल,  जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार यादव, रून्नीसैदपुर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी सिन्हा, नानपुर प्रभारी डा अशोक,

बीएचएम अवनीश कुमार, बीसीएम सर्वानन्द पाण्डेय, भीडीसीओ प्रिंस कुमार, पवन कुमार, डीएस डा सुधा झा, डीपीएम असीत रंजन, एचएम विजय झा, भीबीडीएस नवीन कुमार व दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top