BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

नालंदा : शहीद दारोगा को जिला पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, संबोधन में भावुक हुए एसपी

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जन की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए...

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जन की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह न करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले दारोगा विजय कुमार चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला पुलिस लाइन में शोक सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने की। 

इस दौरान तिरंगे से लिपटे शहीद दरोगा के पार्थिव शरीर पर फूलमाला अर्पित किया गया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सहित वहां उपस्थित तमाम पुलिस पदाधिकारी ने 2 मिनट का मौन धारण कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। शहीद को बंदूकों की सलामी के साथ-साथ सभी ने कंधा देकर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि शहीद दारोगा विजय कुमार चौहान हमारे परिवार के अभिन्न अंग रहे हैं। इनके द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उच्चतम साहस एवं सेवा के प्रति संपूर्ण समर्पण प्रस्तुत किया गया। कर्तव्य पथ पर इनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ बलिदान समर्पित किया गया।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक के रूप में समस्त पुलिस कर्मियों की ओर से अपने सभी संवर्ग के पदाधिकारियों की ओर से गर्व के साथ अपने सहयोगी शहीद विजय कुमार चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख के पल को सहने की शक्ति दे। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक कई बार भाव यूके हुए। 

यहां बता दें कि 18 मार्च 2024 को ड्यूटी के दौरान दारोगा विजय कुमार चौहान को बाइक सवार तीन युवकों ने जबरदस्त ठोकर मार दी थी। घटना के बाद दारोगा को विशेष इलाज के लिए पटना भेजा गया था। जहां रास्ते में इनकी मृत्यु हो गई। शहीद दारोगा मूल रूप से नवादा जिले के निमदारगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पेशे से किसान लाल बिहारी चौहान के तीसरे पुत्र थे।

इनकी तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। 15 फरवरी 2024 को यह कल्याण विगहा थाने में अपना योगदान दिए थे। इससे पहले यह हाजीपुर में थे।शहीद दारोगा के मित्र अरविंद कुमार ने पुलिस लाइन में बताया कि इनसे  बचपन से मित्रता रही है।

यह शुरू से ही मेधावी थे। आयोजित शोक सलामी में सदर एसडीपीओ नुरुल हक, साइबर थानाध्यक्ष ज्योति शंकर, नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top