BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

इसमें यदि सफलता मिराजद सरकार गिराने-बनाने में मगज नहीं खपा रहे हैं, उनकी पहली कोशिश अवध बिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद पर बनाये रखने की है

इसमें सफलता मिली तो नीतीश कुमार की सरकार का हश्र क्या होगा इसे आसानी से समझा जा सकता है पटना/डा....

इसमें सफलता मिली तो नीतीश कुमार की सरकार का हश्र क्या होगा इसे आसानी से समझा जा सकता है

पटना/डा. रूद्र किंकर वर्मा। नीतीश कुमार की सरकार बचेगी कि जमीन सूंघ लेगी? मतलब गिर जायेगी? जहां जाइये, जिनसे मिलिये या फोन पर बात कीजिये, हर जगह यही सवाल! सोशल मीडिया में आशंका जतायी जा रही है कि सत्तारूढ़ भाजपा और जदयू के विधायकों में टूट हो जायेगी, जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ राजग से अलग हो जायेगी.

नीतीश कुमार विश्वास मत हासिल नहीं कर पायेंगे. सरकार का पतन हो जायेगा. जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री पद का प्रलोभन दे महागठबंधन ‘हम’ को अपने साथ कर लेगा! तरह-तरह की आधारहीन और तर्कहीन बातें! राजनीति संभावनाओं का खेल है.

इसमें दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस सूत्र के तहत उनकी बातें सही हो जायें तो वह अलग बात होगी. वैसे, इसकी संभावना दूर-दूर तक नहीं दिखती है. दलबदल विरोधी कानून नहीं होता तो सोशल मीडिया की बातों को सच के करीब माना जा सकता था.

आंकड़ों का गणित

आंकड़ों पर गौर करें, तो नीतीश कुमार को 128 विधायकों का समर्थन हासिल है. 78 भाजपा, 45 जदयू, 04 ‘हम’ एवं एक निर्दलीय का. महगठबंधन के 114 विधायक हैं. राजग से 14 कम. राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वामपंथी दलों 16. एक विधायक एआईएमआईएम के हैं.

मत विभाजन में वह महागठबंधन के साथ नहीं होंगे, पर हाथ सरकार के विरोध में उठायेंगे. इस तरह सरकार विरोधी विधायकों की संख्या 115 हो जायेगी. ‘हम’ के चार विधायक इधर आ जाते हैं तब यह संख्या 119 ही हो पायेगी. बहुमत से तीन दूर. वैसे, ‘हम’ के छिटकने की संभावना नहीं नजर आती है.

राजद की रणनीति

लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव अभी सरकार गिराने-बनाने में मगज नहीं खपा रहे हैं. उनकी पहली कोशिश अवध बिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद पर बनाये रखने की है. इसके लिए उन्हें राजग के सात विधायकों की सदन से अनुपस्थिति के रूप में साथ की जरूरत है. ये सात अनुपस्थित हो जाते हैं, तो राजग के समर्थक विधायकों की संख्या 121 रह जायेगी.

राजद के रणनीतिकारों का तर्क है कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तभी पारित माना जायेगा जब कुल 243 सदस्यों में से आधे से एक अधिक यानी 122 सदस्य उसके पक्ष में होंगे. सदन में उपस्थित सदस्यों में बहुमत मान्य नहीं है. राजद इसी रणनीति पर काम कर रहा है. सफलता मिल गयी, तो नीतीश कुमार की सरकार का हश्र क्या होगा इसे आसानी से समझा जा सकता है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top