BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

नवाडेरा के निषाद टोले में शराब बेचने से रोकने पर चाकूबाजी मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आवेदक ने 5 नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई थी 15 जनवरी 2024 को प्राथमिकी डुमरांव. शनिवार को नया भोजपुर ओपी...

आवेदक ने 5 नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई थी 15 जनवरी 2024 को प्राथमिकी

डुमरांव. शनिवार को नया भोजपुर ओपी थाना में पदभार ग्रहण करते ही ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं. बता दें कि नावाडेरा के निषाद टोले में शराब बिक्री रोकने पर महिला व एक युवक को चाकू मारने के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी नावाडेरा के निषाद टोले से ही हुई. मामले में नामजद शेष अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पकड़े गए अभियुक्तों में राधेश्याम चौधरी व बबलू चौधरी, दोनों पिता प्रभुनाथ चौधरी शामिल है. घटना पूर्व में 15 जनवरी को हुई थी, जहां दो दिन बाद आवेदक मनीष कुमार चौधरी ने थाने में 5 नामजदों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बता दें कि निषाद टोला शुरू से शराब तस्करी व बिक्री का केंद्र रहा है. पुलिस के पहल पर गांव के कुछ युवाओं ने टीम बनाकर गांव में शराब की बिक्री बंद कराने का कदम उठाया.

इसके लिए गांव में व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाने लगा. शराब तस्करों को यह पहल रास नहीं आई और शराब तस्कर जागरूकता टीम के एक सदस्य मनीष कुमार चौधरी के साथ उलझ गए. समीप पोखरे के पास शराब तस्करों ने मनीष का मोबाइल और सिम तोड़कर फेंक दिया.

वहीं कुछ देर बाद जान बचाकर घर आए मनीष के घर पहुंचकर तस्कर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे. मनीष की मां माधुरी देवी पति उमेश चौधरी एवं चचेरा भाई राम चौधरी, पिता घुरूल चौधरी बीच बचाव के लिए गए, तभी तस्करों ने मां माधुरी को शरीर पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. इस दौरान चचेरा भाई को भी पीठ में चाकू मार दिया था.

घटना के बाद कुल 5 नामजदों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें करीब एक माह बाद कारवाई करते हुए पुलिस ने 2 अभियुक्तों को धर दबोचा है. तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. मामले में दो गिरफ्तारी की पुष्टि ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top