BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों को करें जागरूक

प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने सामने खिलाएं सर्वजन दवा...

प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक

आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने सामने खिलाएं सर्वजन दवा

स्कूलों में बूथ लगाकर खिलाई जाएगी सर्वजन दवा 

मोतिहारी। जिला समाहरणालय स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान और डीवीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता में जन जागरूकता बेहद जरूरी है, इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को लगातार प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित सहयोगी संस्थाओं, आईएमए, अंजुमन इस्लामिया, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज,

शिक्षा विभाग व अन्य सभी अधिकारियों को जिले के सभी प्रखंडों में 10 फ़रवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सहयोग करने का निर्देश दिया। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग से बचाव को निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को दवा का सेवन कराना जरूरी है। 

डब्लूएचओ की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू ने कहा कि फाइलेरिया का परजीवी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर के भीतर भी हो सकता है, जिससे बचने के लिए साल में एकबार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जरूरी है।

02 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को खिलाई जाएगी दवा

सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि 02 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को डीइसी एवम एल्बेंडाजोल की दवा आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं वॉलिंटियर्स के द्वारा घर-घर जाकर खिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार 17 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत में 3 दिन स्कूलों में बूथ लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इस बात का ध्यान रखें कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा का सेवन नहीं कराना है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि बैनर, पोस्टर व प्रचार प्रसार के साथ सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम जिले के सभी 27 प्रखंडों में चलेगा।

उन्होंने बताया कि उम्र के अनुसार ही दवा की खुराक दी जाएगी। दवा की डोज को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 02 से 5 साल तक के बच्चों को डीईसी की एक व अल्बेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों और किशोरों को डीईसी की दो और अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन व अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी।

डॉ कुमार ने बताया कि 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं  व गंभीर रूप से बीमार लोगों को सर्वजन दवा का सेवन नहीं करना है। इस मौके पर सीएस, डीसीएम, अंजुमन इस्लामिया, आईसीडीएस, जीविका सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी, भीडीसीओ, पीसीआई, पिरामल, सिफार के जिला प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top