BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

भारत की तरक्की की नई रफ्तार में आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी : अश्विनी चौबे

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ किया संवाद डुमरांव. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ किया संवाद

डुमरांव. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें वर्चुअल मोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने नमो नव मतदाता युवाओं को संबोधित किया.

इस क्रम में डुमरांव विधानसभा के सफाखाना रोड स्थित अयानत कुशल युवा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर स्थित आयोजित सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत श्री चौबे ने उपस्थित नव मतदाता युवाओं के साथ संवाद किया.

उन्हें संबोधित करते हुए कहां कि भारत की तरक्की की नई रफ्तार में आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा सकते हैं.

हमारी गति, दिशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जाएगा. इसके लिए मतदान ही इसका एक बड़ा माध्यम होगा. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने प्रधानमंत्री के योजनाओं पर युवाओं के बीच प्रकाश डाला. कार्यक्रम का विषय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने रखा.

संचालन युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने किया. कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले संस्था के मुख्य गेट पर सचिव मनोरंजन कुमार, संजय तिवारी, अंजलि एजे, पूजा सहित छात्र-छात्राओं द्वारा फूलों की बारिश का स्वागत किया गया.

साथ ही बुके देकर सम्मानित किया गया. केंद्रीय संसद द्वारा लैब का मुआयना किया गया. इसके अलावा अगस्त माह के प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत के दौरान प्रोत्साहित किया.

इस दौरान अयानत के निदेशक मनोरंजन कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राजीव पाठक उर्फ बबलू पाठक, नीरज सिंह, शीला त्रिवेदी, युवा मोर्चा के प्रदेश नेता अभिनंदन मिश्रा,

महामंत्री विमलेश सिंह, अर्जुन सिंह, रोहित सिंह, रोहित सिंह, शोभित कुमार, शशि भूषण ओझा, कमल पासवान, प्रशांत मिश्रा, अभिषेक रंजन, नवीन राय, श्रीमान तिवारी, अगस्त उपाध्याय के अलावे अभिनव मिश्रा, गोविंद केसरी, सुधा तिवारी, राजू, रौनक द्विवेदी, आशीष सिन्हा सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top