BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

नालंदा : हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ईसीआरकेयू के बैनर तले धरना प्रदर्शन जारी 

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में पुरानी पेंशन के मांग को लेकर ईसीआरकेयू के बैनर तले लगातार...

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में पुरानी पेंशन के मांग को लेकर ईसीआरकेयू के बैनर तले लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन में यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने भूख हड़ताल किया। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के अलावे कारखाना में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने भोजनावकाश के समय धरना स्थल पर आकर इनका समर्थन किया।

ईसीआरकेयू के अध्यक्ष महेश महतो ने अपने संबोधन में एकजुट होकर सभी विभाग के कर्मचारियों को अपने हक की लड़ाई पेंशन के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। वक्ताओं में बच्चा लाल प्रसाद ने कहा कि यदि हमें पुरानी पेंशन नहीं मिला तो हमें बुढ़ापे में कोई नहीं पूछेगा।  रमेश राम ने ओपीएस के संघर्ष में कर्मचारियों के उपस्थित का उलाहना देते हुए कहा कि जिस दिन सभी कर्मचारी एकजुट होकर पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करेंगे, उसी दिन पुरानी पेंशन मिलना तय है।

गिरिजा प्रसाद ने अपने हक के लिए अभी का सुख-चैन त्याग कर ओपीएस के संघर्ष में आने के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया। राकेश रंजन ने ट्रांसपोर्टेशन वालों के हड़ताल का उदाहरण देते हुए कर्मचारियों से आह्वान किया कि हमें अपने संघर्ष के लिए अपना संपूर्ण जज्बा दिखाना होगा। विपिन कुमार ने एनपीएस और ओपीएस के अंतर को बताते हुए कहा कि एनपीएस के तहत मिलने वाली राशि आयकर के दायरे में आएगी। इस पर कोई महंगाई भत्ता भी नहीं मिलेगा। पवन कुमार ने ओपीएस के पुनर्वहाली के लिए देशव्यापी हड़ताल के लिए कर्मचारियों को तैयार रहने का आह्वान किया। 

मनोज मिश्रा ने ओपीएस के लिए फेडरेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों का चर्चा करते हुए कहा कि यह चुनावी वर्ष है। वर्तमान केंद्र सरकार केवल वोट की चोट से डरती है ।‌ इस चुनावी वर्ष में यदि कर्मचारी अपने संघर्ष के बदौलत ओपीएस नहीं प्राप्त करते हैं तो यह लड़ाई आगे और मुश्किल हो जाएगी।  इसलिए नारा दिया गया है कि “अभी नहीं तो कभी नहीं”।

भूख हड़ताल के नेतृत्वकर्ता शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने ओपीएस के इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के परिजन को भी अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी ओपीएस की लड़ाई नहीं लड़ कर घर पर बैठा हुआ है तो उसके परिजनों को अपने सुरक्षित भविष्य एवं गरिमापूर्ण बुढ़ापा के लिए कर्मचारियों को जबरदस्ती संघर्ष के लिए भेजें । 11 जनवरी को इस चार दिवसीय भूख हड़ताल का अंतिम दिन है।

इस भूख हड़ताल में उक्त प्रतिनिधियों के अलावा पूनम कुमारी,  बासुकीनाथ उपाध्याय, मृत्युंजय चौबे, सच्चिदानंद मंडल सहित दर्जनों कर्मचारी अपनी छुट्टी लगाकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। शाखा सचिव ने बताया कि कल 11 जनवरी को इनके अलावा और कई कर्मचारियों ने छुट्टी पर रहकर भूख हड़ताल में सम्मिलित होने का सूचना दिया है।  यदि इस संघर्ष के बावजूद भी केंद्र सरकार 26 जनवरी को ओपीएस के पुनर्विवाहली करने का घोषणा नहीं करती है तो फरवरी में जेएफआरओपीएस नेतृत्व पूरे भारत में सभी विभाग को एकजुट कर एक साथ हड़ताल करने के तिथि का घोषणा करेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top