BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
13 hours ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

जागरुकता जरूरी : संविधान दिवस पखवाड़े को लेकर बक्सर सदर प्रखंड परिसर में लगे स्टाल में जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाकर उन्हें सशक्त बनना ही शिविर का है मुख्य उद्देश्य : देवेश...

अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाकर उन्हें सशक्त बनना ही शिविर का है मुख्य उद्देश्य : देवेश कुमार

बक्सर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर एवं जिला विधि शाखा समाहरणालय बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

बक्सर सदर प्रखंड परिसर में एकदिवसीय जागरूकता विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर देवेश कुमार एवं निधि ज्योत्सना अंचलाधिकारी, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस विशेष मेगा कैंप में जिला परिवहन, आईसीडीएस, वन स्टॉप सेंटर, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान योजना, विधिक सहायता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों के 22 स्टाल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण जन उपयोगी विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी गई और बहुत से लाभूको को ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

इस योजना के अंतर्गत पूनम किन्नर, पपिया किन्नर, गुनगुन किन्नर आदि लोगों को जो बैंक खाता खोलना चाहते हैं, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड के निर्माण का आवेदन दिया गया। अन्य योजनाओं का लाभ देते हुए कृष्ण अवतार गोंड को किसान लोन योजना के अंतर्गत उनके वाद का निस्तारण कराया गया।

पुलेंद्र कुमार सिंह जिनके खेत के आगे एक वयक्ति जो छह वर्ष है और उस पर सरकारी जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा और निर्माण कर रखा है उसकी जमीन पर उन्हें हटाने के लिए माननीय अंचलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों के निपटारे में गिरिजा देवी, ममता देवी, दिव्यांशी कश्यप, तितली कुमारी, बच्चू लाल, लक्ष्मीना देवी, कश्मीरा देवी आदि द्वारा अपनी अपनी समस्याओं का निष्पादन के लिए आवेदन दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया।

जिसमें विजय चौधरी, बेदानिया देवी, सुमन कुमारी एवं हरिशंकर राम इसके लाभार्थी रहे। इन सभी लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा ₹5,00,000/- पाँच लाख रूपए प्रति वर्ष का निशुल्क चिकित्सीय लाभ दिया जाएगा।

मनरेगा योजना के अंतर्गत सिंधु देवी, अनिरुद्ध चौहान, अशोक ठाकुर, मीना देवी, आशा देवी, मंजू देवी, चंद्रावती देवी आदि को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं कृष्णानंद सिंह, चंदन कुमार, शेख वसीम बड़की सारीमपुर के रहने वाले को दाखिल खारिज मामले में शुद्धि पत्र का वितरण किया गया। पारसनाथ उपाध्याय, बलवीर सिंह उपाध्याय, किरण देवी आदि को भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र साथ ही पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र का लाभ दिया गया।

जाति प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदुमन कुमार, नेहा कुमारी, सुरक्षा कुमारी, रोहित कुमार आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा एससी एसटी एक्ट 1989 के अंतर्गत मीना कुमारी को ₹1,00,000/- एक लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री बीज योजना के अंतर्गत निर्मला देवी, कंचन देवी, सुलेखा कुमारी, सुनैना देवी आदि सत्तर लोगों को बीज वितरण किया गया। वहीं जिला कल्याण विभाग द्वारा मनोरमा देवी, अवधेश राम आदि दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल देकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

मौके पर माननीय देवेश कुमार अवर न्यायाधीश सह-सचिव, जिला प्राधिकार द्वारा अपने संबोधन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाँक 09/12/2023 को लेकर भी आम लोगों से अपने-अपने वादों को सुलह के आधार पर निपटारे करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के समाप्ति पर अंचलाधिकारी बक्सर सुश्री निधि ज्योत्सना ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कराया गया या यह जागरूक कार्यक्रम, बक्सर जिले के आम लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत यहां उपस्थित सभी लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाना। साथ ही उनके द्वारा योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाएगा इसके बारे में भी जाना।

मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार विधि विधिक सहायता परामर्श सुरक्षा प्रणाली के मुख्य परामर्शदाता विनोद कुमार सिंह एवं उप प्रमुख कुमार मानवेंद्र, विधिक स्वयंसेवक कविंद्र नाथ पाठक, शत्रुघ्न सिन्हा, सुरेंद्र कुमार पांडे, नीतू कुमारी, गजेंद्र नाथ दुबे, शिवदयाल पांडे, गजेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top