BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग ने संयुक्त स्नातकोत्तर विभाग को आठ विकेट से हराया

मैन ऑफ द मैच रहे इतिहास विभाग के डॉ. अमिताभ कुमार ने नाबाद 62 रन बनाए मधेपुरा। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय,...

मैन ऑफ द मैच रहे इतिहास विभाग के डॉ. अमिताभ कुमार ने नाबाद 62 रन बनाए

मधेपुरा। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अंतर्गत संचालित सेहत केंद्र के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

इसमें महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग ने संयुक्त स्नातकोत्तर विभाग को आठ विकेट से हराया। मुकाबले के आरंभ में संयुक्त स्नातकोत्तर टीम के कप्तान सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाया।

मैन ऑफ द मैच रहे इतिहास विभाग के डॉ. अमिताभ कुमार ने नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के एवं 3 चौके शामिल थे। कप्तान सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष शंकर कुमार मिश्र ने दो चौके की मदद से 32 रन बनाए। उपकप्तान सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने नाबाद 5 रन और डॉ. मनोज ठाकुर ने दो रन का योगदान दिया।

लेकिन मध्यम क्रम के बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे। बीपी यादव, ब्रिजेश कुमार एवं संतोष सेट्ठी अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह निर्धारित पंद्रह ओवर में चार विकेट पर महज 98 अंक ही बन पाया। अमित कुमार ने दो और आशुतोष झा एवं विनीत राज ने एक-एक विकेट लिया।

जवाबी मुकाबले में शिक्षाशास्त्र विभाग टीम ने ओवर में दो विकेट पर जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज किया। डॉ. आशुतोष झा ने एक छक्का एवं 8 चौके की मदद से 45 और विकास आनंद ने चार चौके की मदद से 38 बनाए।

डॉ. ललन कुमार ने सात और विवेकानंद ने तीन रन का योगदान दिया। उपकप्तान अमित कुमार ने दसवीं ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। महेश कुमार एवं अर्जुन साह ने एक-एक विकेट लिया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।‌ क्रीड़ा मैदान की घेराबंदी की गई है और यहां नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना बनाई गई है।

मैच के आयोजन में कोच डा. रामकृष्ण यादव एवं पीटीआई नंदन कुमार भारती, स्कोरर संदीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम दर्शक उपस्थित रहे।

विजेता टीम में कप्तान सह विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, उप कप्तान अमित कुमार, डॉ. विकास आनंद, डॉ. आशुतोश झा, डॉ. नदीम अहमद अंसारी, डॉ. ललन कुमार, विनीत राज, डॉ. केएल पटेल, डॉ. अशोक कुमार अकेला, विवेकानंद, अमित कुमार आनंद अमित आनंद आदि शामिल थे।

उपविजेता टीम में कप्तान सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र, उपकप्तान सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, बीपी यादव, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. ब्रिजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सेट्ठी, अर्जुन साह, मणिष कुमार, महेश कुमार, बबलू कुमार एवं सोनू कुमार शामिल थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top