BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
4 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
4 weeks ago
Advertisement

गया : नमाज पढ़ने आये लोगों को मिली फाइलेरिया की जानकारी 

जुमा की नमाज पढ़ने आये लोगों को किया गया जागरूक गया: जिला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दिसंबर माह में...

जुमा की नमाज पढ़ने आये लोगों को किया गया जागरूक

गया: जिला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दिसंबर माह में नाइट ब्लड सर्वे किया जायेगा. इसके बाद दस फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एमई हक ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे की मदद से फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को चिन्हित किया जायेगा तथा सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान फाइलेरया से बचाव के लिए डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कराया जायेगा.

स्वास्थ्य महकमा सभी जरूरी तैयारियों में जुटा है. स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं द्वारा भी फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता लाने का काम किया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को मानपुर के अबगिला स्थित बड़ी मस्जिद के पास जुमा की नमाज के बाद फाइलेरिया मरीजों द्वारा बनायी गयी  जानकी पेशेंट ग्रूप के सदस्य गांधी चौधरी तथा सीफार संस्था के सदस्यों द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया गया.

हाथीपांव से मरीज हो जाता है लाचार

फाइलेरिया मरीज गांधी चौधरी ने लोगों को बताया कि यह रोग मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है. फाइलेरिया का असर पांच से दस साल के बाद तक दिखता है. फाइलेरिया के कारण पैर या हाथ मोटा हो जाता है. अमूमन इसे हाथीपांव के नाम से जानते हैं.

इस रोग के कारण मरीज की तुरंत मौत नहीं होती लेकिन वह जीवन के लिए लाचार हो जाता है. फाइलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को पनपने नहीं दें. अपने आसपास की जगहों का साफ—सुथरा रखें और दिन हो रात, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल अवश्य करे. 

रात में फाइलेरिया ​कृमि होते हैं सक्रिय

इस दौरान बताया गया कि फाइलेरिया के कृमि रात में ही सक्रिय होते हैं. इसलिए नाइट ब्लड सर्वे की मदद से ऐसे मरीज को चिन्हित किया जाता है जिनमें फाइलेरिया के कृमि होते हैं. आमजन से नाइट ब्लड सर्वे में सहयोग दिये जाने के लिए अपील की गयी.

बताया गया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दस फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत डीईसी और अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराया जायेगा. स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करते हुए दवा का सेवन अवश्य करें. फाइलेरिया ग्रसित मरीज गांधी चौधरी ने कहा कि उन्हें हाथीपांव के कारण काफी परेशानी होती है. फाइलेरिया के कारण होने वाले हाथीपांव से बचाव का एकमात्र उपाय सर्वजन दवा सेवन ही है.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top