BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

रहाल में पंचायत को बनाना है टीबी मुक्त, करेंगे सहयोग : मुखिया प्रतिनिधि

31 दिसंबर तक परमानपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए...

31 दिसंबर तक परमानपुर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि

टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अभियान की करेंगे अगुआई

बक्सर, 04 नवंबर | टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायत को टीबी मुक्त बनाना है। इस क्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र पूरी तरह से तत्पर है। अब इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को बढ़ाई जा रही है।

ताकि, इस कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जा सके। जिसके तहत जिले के नावानगर प्रखंड के दो पंचायतों में गतिविधियां तेज कर दी गईं है। जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारी व कर्मी प्रखंड के दो पंचायत परमानपुर व रूपसागर के जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें टीबी मुक्त पंचायत के उद्देश्य व महत्ता की जानकारी देने के साथ उन्हें अभियान का हिस्सा बना रहे हैं।

बीते दिन परमानपुर के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार चौबे के साथ एसटीएस कुमार वरुण मौर्य व टीबी चैंपियन कामेंद्र सिंह ने बैठक की। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि ने पंचायत को हरहाल में मुक्त बनाने और सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही, टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अभियान की अगुआई भी करेंगे।

सभी विभागों के समन्वय से संचालित होगा कार्यक्रम

एसटीएस कुमार वरुण मौर्य ने मुखिया प्रतिनिधि को बताया, जिले में टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम को गति देने के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है। जिसमें, आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है।

ताकि, टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनसहभागिता को बढ़ाया जा रहा है। टीबी मुक्त पंचायत पहल के सफल संचालन के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों और कर्मियों को शामिल होंगे।

जिसमें चयनित ग्राम पंचायतों की सभी एएनएम, आशा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जीविका समूह, टीबी चैंपियन, आरबीएसके की टीम व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जा रहा। साथ ही, कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों को दिलाया जाएगा संकल्प

वहीं, टीबी मुक्त पंचायत पहल के संबंध में प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के लिए चयनित पंचायतों के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधि व सदस्यों को संकल्प दिलाया जाएगा।

पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता रैली, जागरूकता सभा व प्रभात फेरी कर लोगों को कार्यक्रम के प्रति सशक्त एवं जागरूक बनाया जाएगा। इस क्रम में पंचायत प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद सदस्यों को भी संकल्प दिलाया जाएगा।

ताकि, वे सभी अपने कार्यक्षेत्र को टीबी रोग से मुक्त कराएंगे। फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने का टास्क दिया गया। साथ ही, बलगाम का सैंपल कलेक्ट करते हुए उनके घरों की मार्किंग करने का काम किया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top