BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 5,112 टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज 

मरीजों को निक्षय पोषण योजना अन्तर्गत 500 रुपये प्रतिमाह दी जाती है आर्थिक सहायता टीबी मुक्त जिला बनाने को लेकर...

मरीजों को निक्षय पोषण योजना अन्तर्गत 500 रुपये प्रतिमाह दी जाती है आर्थिक सहायता

टीबी मुक्त जिला बनाने को लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों पर की जा रही है मरीजों की जाँच

जागरूकता अभियान में बताए जा रहे टीबी के लक्षण व इससे बचाव के उपाय 

बेतिया। टीबी एक गंभीर संचारी रोग है। यह मरीजों के सम्पर्क में रहने से फैलता है। यह मरीजों के बलगम, थूक, खांसी, छिंक आदि के द्वारा फैलता है। इस बीमारी के कारण मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने लगती है।

मरीज में टीबी होने पर 2 हफ्ते से ज्यादा समय से बलगम वाली खांसी, बुखार, लगातार वजन घटना, रात में पसीने आने के लक्षण देखें जाते है। ऐसे लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में मरीजों के बलगम की सीबीनेट से निःशुल्क जांच की जाती है। इस जांच से टीबी या एमडीआर टीबी का पता चलता है। जिससे मरीजों के इलाज में सहूलियत होती है।

ये बातें जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताई। उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 5,112 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि टीबी शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है। जैसे छाती, फेफड़ों, गर्दन, पेट आदि। टीबी का सही समय पर जांच होना बहुत ही आवश्यक होता है। तभी हम इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।  

स्वास्थ्य केन्द्रो पर की जा रही है मरीजों की जाँच

सीएस डॉ दुबे ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, मझौलिया व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ गांव- कस्बों में भी टीबी रोगियों की खोज की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी के समय पर पहचान हेतु लक्षण व इससे बचाव के उपाय भी बताए जा रहें है।

जिले के यक्ष्मा केन्द्र सहित सभी अनुमंडलीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की जाँच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिले में अभी 32 निक्षय मित्र द्वारा 32 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सम्बंधित सहायता दिया जा रहा है। वहीं मरीजों के बीच 74 पोषण पोटली का वितरण किया गया है। 

निक्षय पोषण योजना बनी मददगार

केएचपीटी की जिला प्रतिनिधि मेनका सिंह व जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्यरत सूर्य नारायण साह ने कहा कि इलाज के दौरान पोषण के लिए टीबी मरीज को 500 रुपये प्रति माह सरकारी सहायता भी प्रदान की जा रही है।

यह 500 रुपये पोषणयुक्त भोजन के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीज को पूरी दवा का कोर्स करना जरूरी होता है अन्यथा टीबी के पुनः लौटने व एमडीआर होने का खतरा बना रहता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top