BREAKING NEWS
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
No menu items available
BREAKING
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
16 hours ago
डायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव
2 days ago
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
6 days ago
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 month ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 month ago
Advertisement

नवादा : राज्य सलाहकार – फाइलेरिया ने एमडीए अभियान का किया निरीक्षण

-फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा सेवन करने की  अपील की  नवादा: जिले में 20 सितंबर से छह अक्टूबर तक राष्ट्रीय...

-फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा सेवन करने की  अपील की 

नवादा: जिले में 20 सितंबर से छह अक्टूबर तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आमजन को सर्वजन दवा सेवन के तहत अल्बेंडाजोल और डीईसी  दवा दी जा रही है। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए गए इस पूरे  अभियान का राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनुश्रवण तथा निरीक्षण किया जा रहा है।

इस क्रम में स्वास्थ विभाग के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी फाइलेरिया के  राज्य सलाहकार  –  फाइलेरिया डॉ अनुज सिंह रावत ने जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी से मुलाकात कर जिले के पांच प्रखंडों में चलाए जा रहे दवा सेवन अभियान की समीक्षा की।

साथ ही  विभिन्न प्रखण्डों का भ्रमण कर अभियान की यथास्थिति का  निरीक्षण किया । समीक्षा बैठक स्वास्थ विभाग की सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रणविजय कुमार भी साथ रहे। 

डॉ रावत ने बताया है कि इस वर्ष पहली बार जिले में प्रखंड स्तरीय नाईट ब्लड सर्वे (रात्रि रक्त पट्ट संग्रहण) किया गया है। यह फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करता है । उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में माइक्रो फाइलेरिया के प्रसार की दर को जानने के लिए नाईट ब्लड सर्वे किया जाता है।

सर्वे में रात्रि 8:30 के बाद ही रक्त के नमूने को लेकर उसका परीक्षण किया जाता है। जिला में यह सर्वे किया गया । इस नाईट ब्लड सर्वे के प्रतिवेदन के आधार पर ही जिले में एमडीए राउंड चला कर आमजन को फिलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन कराया जा रहा है। 

पांच प्रखंडों में चलाया गया अभियान

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया नवादा जिले के 14 प्रखण्डों में नाईट ब्लड सर्वे की गतिविधि की गयी थी और इसमें से 5 प्रखण्डों – नवादा सदर, कौआकौल, नरहट, मेसकौर और काशीचक में एक प्रतिशत से अधिक माइक्रो फाइलेरिया पाए जाने के बाद  एमडीए राउंड चलाया जा रहा है । उन्होंने सभी लक्षित लाभार्थियों से दवा सेवन की अपील की है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top