BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
5 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

26 सितंबर मंगलवार को ‘नया भारत सशक्त भारत’ पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम होगा शुभारंभ

-केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे उद्घाटन-केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर लगाई जाएगी फोटो...

-केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे उद्घाटन
-केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर लगाई जाएगी फोटो प्रदर्शनी
-प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का होगा आयोजन, मिलेंगे पुरस्कार

डुमरांव. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा 26 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे बक्सर के डुमरांव स्थित राजगढ़ परिसर में ‘नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) अश्विनी कुमार चौबे करेंगे.

कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पीआईबी एवं सीबीसी, पटना के अपर महानिदेशक एस के मालवीय, उप निदेशक संजय कुमार तथा कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे. साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु मौके पर सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा, सर्वजीत सिंह और अमरेंद्र मोहन भी उपस्थित रहेंगे.

सीबीसी, पटना के उप निदेशक संजय कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा नए भारत के निर्माण हेतु किये गए कार्यक्रमों जैसे चंद्रयान-3 का परीक्षण, जी 20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, लाइफ मिशन सहित लोगों के कल्याण हेतु चलाये जा रहें विभिन्न प्रकार की योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों के बारे में आमजनों को अवगत कराना है, ताकि योजनाओं का संदेश व लाभ अधिक से अधिक लोगों के बीच खास कर समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक पहुँचाया जा सके.

साथ ही स्वतंत्रता के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश एवं राज्य के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों को विशेष फोटो प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्मरण करना तथा उन्हें श्रद्धांजलि देना है. उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में खास तौर से बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र व गाथा भी प्रस्तुत की जायेगी.

सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने कहां कि बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताने तथा उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना ही इस जागरूकता अभियान का मूल मकसद है.

उन्होंने कहां कि ’नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर लगाई जाने वाली फोटो प्रदर्शनी में उन तमाम विषयों को समाहित किया गया है, जिन क्षेत्रों में केंद्र की मौजूदा सरकार ने मील का पत्थर साबित करने वाले कार्य किए हैं. मोटे तौर पर प्रदर्शनी में मुख्यतः 14 विषय पर फोटो पैनल लगाए जाएंगे, जिसमें गरीबों की सेवा-वंचितों का सम्मान, सुनिश्चित हो रहा. किसानों का कल्याण, नारी शक्ति हो रही और ताकतवर, भारत की अमृत-पीढ़ी हो रही सशक्त, मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान, सभी के लिए सस्ती-सुलभ स्वास्थ्य सेवा, ‘राष्ट्र प्रथम’-विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत-वैश्विक आर्थिक महाशक्ति आदि शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी 26 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजनों के लिए खुली रहेगी. प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top