BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 day ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

उद्घोष और उद्बोधन के कवि थे रामधारी सिंह दिनकर

डुमरांव. महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ....

डुमरांव. महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात दो मिनट का मौन रखकर रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह जिनका 22 सितंबर को देहावसान हुआ, को श्रद्धांजलि दी गई.

तत्पश्चात हिंदी विषय की शिक्षिका रीना कुमारी ने दिनकर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कवि दिनकर जी 23 सितंबर 1908 को जन्मे थे. ये अपनी राष्ट्रीयता प्रधान और वीर रस से ओतप्रोत कविताओं के लिए जाने जाते हैं. रश्मिरथी, संस्कृति के चार अध्याय, रेणुका, हुंकार, उर्वशी इत्यादि इनकी प्रमुख कृतियां हैं.

साहित्यकार सह शिक्षिका मीरा सिंह “मीरा” ने दिनकर जी को ऐसा लेखक बताया, जिसमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप में मौजूद थी. वे ‌उद्घोष और उद्बोधन के कवि थे. देश की आन के कवि थे. पराधीनता के दौर में उन्हें विद्रोही कवि और आजादी के पश्चात राष्ट्रकवि कहा गया. सत्ता के करीब होने के वावजूद व्यवस्था के आलोचक थे.

हिंदी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वालों में प्रमुख नाम रामधारी सिंह दिनकर का रहा है. दशम वर्ग की छात्रा महिमा “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” कविता पाठ की. मंच संचालन मीरा सिंह “मीरा” ने किया. छात्राओं में अनामिका, करीना, प्रिया, रिया रूचि, कात्यायनी, शालिनी, जाह्नवी, रेखा, आकांक्षा, रागनी, विभा, स्नेहा, निशा इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top