BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 day ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

पटना : उप महानिदेशक, केंद्रीय टीबी प्रभाग ने राज्य में टीबी कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन का लिया जायजा 

•सचिव स्वास्थ्य-सह-कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति से किया विचार विर्मश  •पटना एवं गया जिले का किया दौरा पटना– उप महानिदेशक,...

•सचिव स्वास्थ्य-सह-कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति से किया विचार विर्मश 

•पटना एवं गया जिले का किया दौरा

पटना– उप महानिदेशक, केंद्रीय टीबी प्रभाग, डॉ. राजेंद्र. पी. जोशी द्वारा राज्य में दी जा रही टीबी सेवाओं में की जा रही गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन का जायजा लिया. चार दिवसीय दौरे ( 14 सितंबर- 17 सितंबर ) के दौरान डॉ. जोशी एवं डॉ. धर्मा राव, नोडल सालाहकार, केंद्रीय यक्षमा प्रभाग ने दोनों जिलों में दी जा रही सेवाओं की निगरानी की और अपने सुझाव दिए. 

स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी

उप महानिदेशक, केंद्रीय टीबी प्रभाग, डॉ. राजेंद्र. पी. जोशी एवं सचिव स्वास्थ्य-सह-कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार संजय कुमार सिंह के बीच बैठक की गयी. बैठक में सचिव स्वास्थ्य-सह-कार्यपालक निदेशक ने डॉ. जोशी को टीबी सहित अन्य रोगों के लिए राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविशाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया. संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है और जनमानस को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग का लक्ष्य है.

जिले के प्रखंडों का किया भ्रमण

अपने दौरे के दौरान डॉ. राजेंद्र . पी. जोशी ने फुलवारीशरीफ प्रखंड के टीबी यूनिट के भ्रमण किया और उपचाराधीन टीबी मरीजों से बात की. उन्होंने फुलवारीशरीफ स्थित कुरकुरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी भ्रमण किया और सीएचओ एवं वहां मौजूद टीबी रोगियों से बात कर उन्हें अपने सुझाव दिए. उन्होंने आईजीआईएमएस स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं एमडीआर टीबी सेंटर का भी भ्रमण किया.

ड्रग स्टोर का किया मुआयना

उप महानिदेशक, केंद्रीय टीबी प्रभाग, डॉ. राजेंद्र. पी. जोशी एवं डॉ. धर्मा राव, नोडल सलाहकार, केंद्रीय यक्षमा प्रभाग ने स्टेट ड्रग स्टोर, डिस्ट्रिक्ट ड्रग स्टोर, इंटरमीडिएट रेफ़रन्स लैब का भ्रमण किया एवं वहां मौजूद निक्षय मित्रों से भी बात की. इस अवसर पर उन्होंने अपोलो टायर के रवि रंजन को निक्षय मित्र सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. उन्होंने वहां मौजूद 3 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया.

उन्होंने अगमकुआं स्थित टीबीडीसी में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मियों को भी संबोधित किया एवं डॉ. रेणु सिंह, अपर निदेशक, टीबीडीसी एवं आईएमए के अध्यक्ष से भी मुलाकात की. उप महानिदेशक, केंद्रीय टीबी प्रभाग, डॉ. राजेंद्र. पी. जोशी दौरे के दौरान अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, यक्ष्मा डॉ. बी.के.मिश्र, आईईसी पदाधिकारी, स्टेट टीबी सेल बुशरा अज़ीम, राज्य यक्ष्मा प्रभाग के कई अधिकारी उनके साथ रहे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top