BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : 24 यक्ष्मा रोगियों में फूड बास्केट वितरित

-टीबी से जल्द ठीक होने के लिए दवाओं के साथ ही पौष्टिक आहार जरूरी- डॉ संजीव – लक्षण हो तो...

-टीबी से जल्द ठीक होने के लिए दवाओं के साथ ही पौष्टिक आहार जरूरी- डॉ संजीव

– लक्षण हो तो जाँच जरूर कराएं 

मोतिहारी। निक्षय मित्र बन चुके अरेराज के महंथ रविशंकर गिरी ने प्रखंड के 24 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। मौके पर महंथ ने कहा कि क्षय रोग के कारण व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे कई अन्य रोग भी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए टीबी के रोगियों को 

जल्द ठीक होने के लिए दवाओं के साथ ही पौष्टिक आहार लेना चाहिए। ताकि पोषण सामग्री का उपयोग कर टीबी मरीज अपनी सेहत बेहतर कर जल्द स्वस्थ हो सकें। वहीं मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि टीबी एक संचारी रोग है जो मरीजों के साथ सम्पर्क होने से एक दूसरे में फैलता है। टीबी के अगर लक्षण हों तो  जाँच जरूर कराएं ताकि इसका संचार न हो पाए।

यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने उपस्थित लोगों को बताया कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा समय से खांसी, बुखार, खांसी के साथ बलगम में खून आने की शिकायत हो तो टीबी हो सकता है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में मुफ्त में बलगम की जांच करानी चाहिए।टीबी से बचने के लिए हरी सब्जियाँ, दूध, पौष्टिक आहार के साथ खानपान में विटामिन सी वाले भोज्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। 

बेहतर पोषण के लिए मरीजों को मिलती है आर्थिक सहायता

डॉ संजीव ने बताया कि टीबी मरीजों को निःशुल्क इलाज के साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत बैंक खाते में इलाज जारी रहने तक प्रति माह 500 रुपये की सहायता राशि बेहतर पोषण के लिए भेजी जाती है।

वहीं मौके पर जिला यक्ष्मा केंद्र के जिला समन्वयक ललित कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों को निजी स्तर पर गोद लेकर भावनात्मक रूप से सहायता दें। ताकि टीबी के बारे में उनकी सोच सकारात्मक हो और दवा, इलाज से वे जल्द स्वस्थ हों। मौके पर डीसी ललित कुमार, यक्ष्मा सुपरवाइजर अतुल कुमार मिश्रा, सचिन कुमार सिंह, अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top