BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
1 day ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

बेतिया : टेली कंस्लटेंसी में अगस्त माह की राज्य रैंकिंग में जिला को मिला पहला स्थान 

– माह में सबसे अधिक टेलीकंस्लटेशन ओपीडी करने पर हुआ चयन – माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को टेली...

– माह में सबसे अधिक टेलीकंस्लटेशन ओपीडी करने पर हुआ चयन

– माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को टेली कंस्लटेंसी का चलाया जाता है महाअभियान

– ग्रामीण क्षेत्रों में एमओआईसी, सीएचओ/एएनएम से मरीज़ों को मिलता है स्वास्थ्य परामर्श 

बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले में 546 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। जिस पर प्रतिदिन चिकित्सीय कार्य आमजन की सुविधा के लिए किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार की तरफ से महत्वपूर्ण कार्यक्रम टेलीमेडिसिन द्वारा आम जनता को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बेहतर चिकित्सीय सलाह एवं उपचार के लिए टेली कंस्लटेंसी सेवा शुरू की गयी है। इसके माध्यम से हब पर पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ / एएनएम द्वारा टेली कंस्लटेंसी के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दिशा में सरकार के द्वारा टेलीकंस्लटेंसी का महाअभियान प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार एवं तृतीय बुधवार को चलाया जाता है। जिसमें पश्चिमी चम्पारण जिला पूरे बिहार में  अगस्त माह में प्रथम आया है। इस सम्बन्ध में जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी अमित कुमार, अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिँह ने बताया कि 2 अगस्त 2023 को 7 हजार 47 एवं 16 अगस्त को 5 हजार 9 सौ 81 ओपीडी कंस्लटेशन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परामर्श कराया गया। 

कई तरह की बीमारियों का हो रहा है उपचार

सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि ई-संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में सबसे अधिक टेलीकंस्लटेशन ओपीडी करने के लिए जिले को राज्य की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिले के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए मेहनत का नतीजा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। 

ई-टेलीमेडिसीन के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य के लिए दिया जाता है परामर्श

जिला अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि ई-टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य आदि से  संबंधित परामर्श के अलावा चिकित्सीय सेवाएं भी दी जाती हैं। रक्त शर्करा (शुगर), उच्च रक्तचाप, पैथोलॉजी, कोविड-19 एवं एनीमिया की जांच भी कराई जाती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से ई-टेलीकंस्लटेंसी के माध्यम से परामर्श लेने के बाद दवा का निःशुल्क वितरण भी किया जाता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top