BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
17 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका के द्वारा इटाढ़ी...

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका के द्वारा इटाढ़ी में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहां कि जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इस तरह के आयोजन से हर क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिल सकेगा। 

जैसे मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, माइक्रोफाइनेंस, लॉजिस्टिक एवं हॉस्पिटैलिटी। इस तरह का आयोजन नियमित रूप से कराया जाए। जिससे लोगो को रोजगार मिल सकें।

जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नियोजित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोगों को अवसर प्रदान करता है। जहां सभी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करते हैं।

रोजगार प्रबंधक ने कहा कि जीविका ने बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। रोजगार की बात हो या स्‍वरोजगार की सभी कार्यों में जीविका की भूमिका अग्रणी एवं सराहनीय रही है। उन्‍होंने रोजगार शिविर, रोजगार मेला, प्रशिक्षण, कौशल विकास आदि पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।

आंध्र प्रदेश में नौकरी कर रही प्रिया द्वारा अपना अनुभव भी साझा किया गया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि डीडीयूजीकेवाई के अंतर्गत जनवरी माह में 3 माह का प्रशिक्षण पूरा किया। उसके बाद भारत एसआईएस कंपनी श्री सिटी आंध्र प्रदेश में मोबाइल असेम्‍बल का काम कर रही हैं। 

जिससे उन्‍हें पीएफ, ईएसआई, खाना रहना सब काटकर 10,500 रुपया पर प्रति माह प्राप्‍त होती है और उनके द्वारा संदेश दिया गया कि सभी बच्चियां इस तरह का कार्य करें, नौकरी करें और आगे बढ़े।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने अपने संबोधन में जीविका बक्‍सर की गतिविधियों पर विस्‍तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में 13 हजार 100 से ज्‍यादा समूह से 15 लाख 56 हजार से ज्‍यादा दीदियाँ जुड़ी हैं और विभिन्‍न रोजगार परक गतिविधियों से जुड़कर अपना जीवन बदल रही हैं।

तथा 2500 से अधिक युवक-युवतियों को सीधे रूप से रोजगार उपलब्‍ध कराया गया है। उन्‍होंने विभिन्‍न पहलुओं पर बात करते हुए जीविका दीदियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को रेखांकित किया।

रोजगार मेला में 13 कंपनियों के प्रतिनिध उपस्थित थे। कुल 910 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। सीधी भर्ती में कुल 256, डीडीयूजीकेवाय में 56, आरसेटी में 70 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। रोजगार मेला में 256 नियोजित अभ्‍यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बक्‍सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटाढ़ी सहित जिला स्‍तरीय प्रबंधकगण एवं प्रखंड स्‍तरीय अन्‍य कर्मी भी मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top