BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
4 days ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
4 days ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
4 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
4 days ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
1 week ago
Advertisement

बेतिया – विश्व स्तनपान सप्ताह : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौजी में महिलाओं को समझाया गया स्तनपान का महत्व 

– बच्चों के लिए माँ का दूध है सर्वोत्तम आहार – डीसीएम राजेश कुमार – जन्म के तुरंत बाद नवजात...

– बच्चों के लिए माँ का दूध है सर्वोत्तम आहार – डीसीएम राजेश कुमार

– जन्म के तुरंत बाद नवजात को पिलाए मां का गाढ़ा पीला दूध 

बेतिया। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह महिलाओं को जागरूक करते हुए मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर धात्री महिलाओं को नवजात बच्चों के लिए स्तनपान का महत्व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है। जिले के गौनाहा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौजी की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाना चाहिए। इससे नवजात के शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म से लेकर 6 माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उसके बाद से हल्का मुलायम ऊपरी आहार देना चहिए। 

बच्चों के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है:

जिले के डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार होता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जाने-अनजाने में बच्चे को बाहरी दूध, पानी, या अन्य वस्तुएं भी देते हैं। इससे बच्चे को संक्रमण का खतरा होता है। इसलिए इनसभी चीजों से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि माँ के दूध में सभी आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं।इसलिए बाहरी वस्तुओं का प्रयोग न करें। नवजात की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समय समय पर सभी आवश्यक टीकाकरण कराएं। 

संतुलित आहार का सेवन करें स्तनपान कराने वाली महिलाएं: 

सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भोजन में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी 12 प्राप्त करने के लिए अपने आहार में संतुलित आहार जैसे मौसमी फल, हरी साग- सब्जियाँ,दूध अंडे, मेवे को शामिल करना चाहिए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top