BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
17 hours ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

पटना : राज्य में 1 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

•पोषण माह के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित •पोषण माह में एनीमिया प्रबंधन पर होगा जोर  •आईसीडीएस के निदेशक...

•पोषण माह के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

•पोषण माह में एनीमिया प्रबंधन पर होगा जोर 

•आईसीडीएस के निदेशक ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

पटना। राज्य में 1 से लेकर 30 सितंबर तक पोषण अभियान चलाया जाएगा. पोषण माह को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर ने राज्य स्तरीय पोषण कर्मियों एवं डेवलपमेंट पार्टनर के साथ बैठक की. बैठक के दौरान कौशल किशोर ने जरुरी दिशा-निर्देश दिया.

पोषण माह की शुरुआत

आईसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर ने कहा कि राज्य में शुक्रवार यानी 1 सितम्बर से पोषण माह की औपचारिक शुरुआत हो गयी है. उन्होंने कहा कि सितंबर माह में अलग-अलग गतिविधियों के जरिए पोषण पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी. इस बार के पोषण माह में एनीमिया प्रबंधन पर जोर होगा. साथ ही 6 माह तक शिशु के लिए सिर्फ़ स्तनपान एवं इसके बाद अनुपूरक आहार की जरूरत पर भी ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान कस्तूरबा बालिका विद्यालय, दिव्यांग जन विद्यालय के साथ अन्य विद्यालयों में खून की जाँच कर एनीमिया की पहचान की जाएगी.

पहले सप्ताह में रैली और शपथ ग्रहण से बढ़ेगी जागरूकता

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आमलोगों के बीच जन-जागरूकता के लिए एक और दो सितंबर को पूरे राज्य में पोषण रैली, प्रभातफेरी और साइकिल रैली निकाली जाएगी। वहीं चार सितंबर को पोषण शपथ कार्यक्रम औैर पोषण शपथ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाएगा. वहीं,सात सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियां जैसे गोदभराई सह सुपोषण दिवस का आयोजन होगा. एक से लेकर नौ सितंबर के बीच आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा गृह भ्रमण भी किया जाएगा।

इस दौरान छह माह तक केवल स्तनपान व 6 माह के बाद उपरी आहार एवं दो वर्ष तक के बच्चों को उपरी आहार के साथ-साथ स्तनपान का अभ्यास और परामर्श देने पर बल दिया जाएगा. इसके अलावा बच्चों की वृद्धि निगरानी और स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन प्रखंड व आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। एक से लेकर नौ सितंबर के बीच केवल स्तनपान एवं उपरी आहार तथा स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा विषय के तहत सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग और पंचायती राज एवं अन्य सहयोगी विभाग की होगी.

11 से 16 सितंबर के बीच “पोषण भी और पढ़ाई भी” पर जोर

ग्यारह से लेकर 16 सितंबर तक पोषण भी, पढ़ाई भी विषय के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गृह भ्रमण 0-3 व 3-6 साल के बच्चों के पोषण व प्रोत्साहन से संबंधित परामर्श व अभिभावकों के बीच बच्चों के पालन-पोषण व विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र, प्रखंडों और विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

18 से 23 सितंबर तक पोषण मिशन के जरिए खाद्य विविधता होगा मजबूत

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान 18 से 23 सितंबर तक राज्य के सभी जिले, प्रखंड, आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार हेतु जागरूकता विषय के तहत कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान गृह भ्रमण के तहत 6 माह से उपर के बच्चों को उपरी आहार में घर में आसानी से बनने वाले आहार में खाद्य विविधता को शामिल करने हेतु परामर्श दिया जाएगा।  

20 से 30 सितंबर तक मेरी माटी, मेरा देश जगाएगा पोषण पर अलख

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरा 20 से लेकर 30 सितंबर के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मेरी माटी, मेरा देश अभियान, एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार,परामर्श और चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों में पोषण संवेदीकरण हेतु उन्मुखीकरण व परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रम जिला, प्रखंड, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान आईसीडीएस से पोषण अभियान की राज्य नोडल रिफत अंसारी, मंत्रेश्वर झा, डॉ. मनोज, डॉ. चंदा के साथ पिरामल, यूनिसेफ़,प्रथम, पीसीआई के साथ सीफार के राज्य स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top