BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
6 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 week ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : समुदाय के साथ संपर्क कर डेंगू के बारे में जानकारी दे स्वास्थ्य कर्मी – डॉ रविन्द्र कुमार यादव 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रून्नी सैदपुर में जिला भीबीडीसी पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम आशा कार्यकर्ताओं को आडियो-वीडियो माध्यम से दी...

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रून्नी सैदपुर में जिला भीबीडीसी पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम

आशा कार्यकर्ताओं को आडियो-वीडियो माध्यम से दी गयी डेंगू पर जानकारी, सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है उपचार  

सीतामढ़ी। आज रून्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे सभी आशा व आशा फेसिलिटेटर तथा स्वास्थ्य कर्मी के साथ ” राष्ट्रीय डेंगू दिवस ” मनाया गया। उक्त अवसर पर जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी, डॉ रवीन्द्र कुमार यादव ने दृश्य- श्रव्य माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव और ऊपचार के बारे मे जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष का संदेश है- ” समुदाय सम्पर्क से डेंगू नियंत्रण “।

डॉ यादव ने सभी आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने – अपने पोषक क्षेत्र मे समुदाय से सम्पर्क स्थापित कर एडिस मच्छर के घरेलू प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और नियमित साफ सफाई के बारे मे जानकारी दें।

घर के आसपास पास या छतों पर टूटे फूटे बर्तन, टायर आदि जिसमे बारिश का पानी जमा होने की संभावना है, उसे नष्ट कर दें। फूल के गमलों, कूलर, फ्रिज या एसी से निकलने वाले पानी को सप्ताह मे दो बार अवश्य साफ करें तथा कहीं भी जल जमाव न होने दें।

पानी की टंकी या पानी रखने वाले घड़ा आदि को ढँक कर रखें। दिन मे भी मच्छरदानी लगाकर सोएं क्योंकि डेंगू फैलाने वाले एडिस मच्छर दिन मे ही काटते हैं। यदि किसी को तेज बुखार के साथ बदन मे, हड्डी तथा जोड़ों मे दर्द, आँख के पीछे दर्द और उल्टी या बदन पर चकत्ता, मसूड़े से रक्त श्राव, काला पैखाना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।

ऐसा होने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर सलाह लें, भरपूर मात्रा मे पानी पीयें। बुखार के लिए ब्रूफेन या एस्परीन ग्रूप की दवा भूल से भी नहीं लें। केवल पैरासिटामोल की गोली ले सकते हैं परन्तु शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। सभी सरकारी अस्पतालों मे डेंगू के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top