BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

वैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतना

मध्य विद्यालय पोहियार, सहदेई बुजुर्ग में विविध गतिविधियों के साथ उत्सव संपन्न वैशाली। प्रखंड सहदेई बुजुर्ग स्थित मध्य विद्यालय पोहियार...

मध्य विद्यालय पोहियार, सहदेई बुजुर्ग में विविध गतिविधियों के साथ उत्सव संपन्न

वैशाली। प्रखंड सहदेई बुजुर्ग स्थित मध्य विद्यालय पोहियार में वैशाली महोत्सव का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शिक्षिका चंचल कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैशाली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत से परिचित कराना रहा।

प्रभात फेरी से दिया गया सामाजिक संदेश

महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता से संबंधित नारों के साथ विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में भ्रमण किया। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। शिक्षिका ने बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पौधरोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षिका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसकी शुरुआत विद्यालय स्तर से होनी चाहिए।

ड्राइंग व क्विज प्रतियोगिता में उभरी छात्र प्रतिभा

महोत्सव के दौरान ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैशाली की ऐतिहासिक धरोहर, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विषयों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

व्यवहारिक शिक्षा को मिला नयाआयाम

शिक्षिका ने बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक समझ विकसित करते हैं। वैशाली महोत्सव विद्यालयी शिक्षा को व्यवहारिक आयाम देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top