BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

ठंड में नन्हें बच्चों को मिली राहत, विद्यालय परिवार ने बांटी ऊनी टोपी और मोजे

मानवता की मिसाल बना महुआरी न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़, वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के बीच हुआ वितरण...

मानवता की मिसाल बना महुआरी न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़, वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के बीच हुआ वितरण

भभुआ, कैमूर। पूरा बिहार सहित उत्तर भारत इन दिनों भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं सबसे अधिक परेशानी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ऐसे समय में समाज के कुछ लोग और संस्थान मानवता को सर्वोपरि रखते हुए राहत कार्यों में जुटे हैं। इसी क्रम में सदर प्रखंड भभुआ स्थित महुआरी न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ ने एक सराहनीय पहल करते हुए नन्हें बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी टोपी और मोजे का वितरण किया।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक धीरज कुमार और शिक्षिका नीलम कुमारी के नेतृत्व में यह पहल की गई। बढ़ती ठंड और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार ने निर्णय लिया कि वर्ग 1 से 5 तक पढ़ने वाले सभी बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं। इसी निर्णय के तहत विद्यालय में अध्ययनरत सभी नन्हें विद्यार्थियों के बीच ऊनी टोपी और मोजे का वितरण किया गया।

टोपी और मोजे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ठंड के मौसम में सिर और पैर को ढकने से बच्चों को काफी राहत मिली, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित और खुश नजर आए। विद्यालय परिसर में वितरण के दौरान बच्चों की मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि यह छोटा सा प्रयास उनके लिए कितनी बड़ी मदद साबित हुआ।
इस नेक पहल से गरीब परिवारों के अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। कई अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के इस मानवीय कार्य की खुले दिल से सराहना की। महिला अभिभावक सिमला कुंवर ने कहा कि इस प्रकार के कार्य गरीब परिवारों के बच्चों के लिए किसी राहत से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षक के आने के बाद विद्यालय में लगातार सकारात्मक बदलाव और सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

बच्चों ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्ग 4 के छात्र मंजीत कुमार, जो बाल संसद के प्रधानमंत्री हैं, ने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सभी बच्चे एक समान रंग-रूप में भी नजर आएंगे और साथ ही ठंड से बचाव में टोपी और मोजे काफी मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में समानता और एकजुटता की भावना भी विकसित होगी।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक धीरज कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को सबसे अधिक सावधानी की आवश्यकता होती है, इसलिए विद्यालय परिवार ने अपने स्तर से यह प्रयास किया है। शिक्षिका नीलम कुमारी ने भी कहा कि आगे भी बच्चों के हित में इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका वंदना, वंशदेव यादव, शशिरेखा कुमारी, शिक्षक मोहम्मद फिरोज आलम और रमेश कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की यह पहल निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ी राहत पहुंचाई जा सकती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top