BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोषांग बक्सर द्वारा किये जा रहे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम

बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्वीप कोषांग, बक्सर द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों...

बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्वीप कोषांग, बक्सर द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।

जीविका दीदियों द्वारा “एक दीप लोकतंत्र के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत छठ घाटों, तालाबों एवं पोखरों पर दीप प्रज्वलन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। हर “घर दस्तक” अभियान के तहत प्रत्येक घर तक पहुंच कर मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश एवं स्टिकर लगाए जा रहे हैं।

सभी अस्पताल परिसरों में मतदाता जागरूकता बैनर, रजिस्ट्रेशन बूथ एवं विभिन्न माध्यमों से मतदाता जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा “हर घर दस्तक अभियान” के तहत घर-घर जाकर स्टिकर एवं अपील पत्र चिपकाए जा रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्रों, किसान सभाओं, महिला समूहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर परिषदों एवं पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीप वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर मतदाता जागरूकता फैलाई जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार, ई-दिशा प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल स्क्रीनिंग, जिंगल और वीडियो संदेशों के जरिए भी मतदाता जागरूकता बढ़ाई जा रही है। नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा “Voter Turn Out Ratio 75%” बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा विद्यालयों में निबंध, वाद-विवाद, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। 50 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश दिए जा रहे हैं।

मतदाता जागरूकता रथ 1 नवम्बर 2025 से 5 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेगा और मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि “लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।”

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top