BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सुमित्रा महिला महाविद्यालय में कला प्रदर्शनी, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

डुमरांंव। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सोमवार को सुमित्रा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं द्वारा...

डुमरांंव। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सोमवार को सुमित्रा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं द्वारा हाथ से बनी कला वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता और हुनर का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार की उपयोगी और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित कीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्ष डॉ. शोभा सिंह की अध्यक्षता में हुआ। आयोजन का संचालन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. किरण सिंह, डॉ. अमृता सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. मणिकांत और डॉ. बृज बिहारी सिंह शामिल थे, जिन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण कर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नूरी और तमन्ना बानो ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी के नाम रहा, जबकि तृतीय स्थान पर प्रीति कुमारी, ज्योति, प्रियांशी, खुशी और सविता रहीं। चतुर्थ स्थान बेबी कुमारी और सुप्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से हासिल किया, वहीं पंचम स्थान खुशी कुमारी के हिस्से में आया। सभी विजेताओं को मोमेंटो, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के दौरान प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ से बनी वस्तुएं न केवल कला और संस्कृति की पहचान हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा अपने हुनर के दम पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंभू नाथ शिवेंद्र ने कहा कि छात्राएं विभिन्न प्रकार के मॉडल और उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रही हैं, जो देश के विकास में योगदान देगी। डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं “कबाड़ से जुगाड़” की कला में दक्ष हैं, बस जरूरत है कि उन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान किए जाएं।

इस अवसर पर डॉ. मंगलम पांडे, नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, कुसुम कुमारी, अमित कुमार चौधरी, सुमित कुमार और खुशी कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी की सक्रिय भूमिका रही और यह आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास व रचनात्मकता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top