BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
7 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय कच्ची खैरा में जादूई पिटारा और खेलों से पढ़ाई बनी रोचक

रियासी (जम्मू-कश्मीर)। राजकीय मध्य विद्यालय (जीएमएस) कच्ची खैरा में शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए टीएलएम (शिक्षण सहायक...

रियासी (जम्मू-कश्मीर)। राजकीय मध्य विद्यालय (जीएमएस) कच्ची खैरा में शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री) और “जादूई पिटारा” का सफल उपयोग किया जा रहा है। शिक्षिका सुषमा कुमारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई जिसमें खेल-खेल में बच्चों को पक्षियों के नाम और जानवरों की आवाजें सिखाई गईं। इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देना और उन्हें सहज व सरल ढंग से ज्ञान प्रदान करना था।

जादूई पिटारा रंग-बिरंगी, शिक्षण सामग्री से भरा डिब्बा का उपयोग कर छात्र-छात्राओं को दृश्य और श्रव्य माध्यमों के सहारे पढ़ाया गया, जिससे उनकी रुचि और समझ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। शिक्षिका सुषमा कुमारी ने बताया कि बच्चे जब किताबों के बजाय खेल और गतिविधियों के जरिए सीखते हैं, तो वे ज्यादा उत्साहित रहते हैं और कठिन विषयों को भी आसानी से समझ लेते हैं।

गुरुवार की गतिविधि में विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों ने पक्षियों के नाम पहचाने और जानवरों की आवाजें सुनकर उनका सही नाम बताया। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में टीमवर्क, संवाद कौशल और आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की है और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित किया है कि वे टीएलएम और जादूई पिटारे का नियमित रूप से प्रयोग करें। इससे कक्षा का माहौल जीवंत होता है और छात्र शिक्षा से जुड़ाव महसूस करते हैं।

अभिभावकों ने भी इन प्रयासों की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ जब बच्चों को सीखने का एक आनंदमय अनुभव मिलता है, तो वे घर पर भी सीखने में रुचि दिखाते हैं। इस प्रकार, राजकीय मध्य विद्यालय कच्ची खैरा में शिक्षा को रोचक, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। आने वाले समय में विद्यालय और भी नवीन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की संपूर्ण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top