BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

नालंदा : ईं प्रणव प्रकाश के नेतृत्व में 25 हजार से अधिक शिवाजी समर्थकों का हुआ महाजुटान

—श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित हुई महारैली, पटना के मैरिन ड्राइव पर स्टैच्यू आफ गवर्नेंस स्थापित करने की उठी मांग...


श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित हुई महारैली, पटना के मैरिन ड्राइव पर स्टैच्यू आफ गवर्नेंस स्थापित करने की उठी मांग

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के तहत बिहारशरीफ शहर के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में रविवार को इंजीनियर प्रणव प्रकाश के नेतृत्व में 25 हजार से अधिक शिवाजी समर्थकों का महाजुटान हुआ।

अभियान के संयोजक प्रणव प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि देश को जब जब कुशल प्रशासन की महत्ता समझ में आयी है, शिवाजी परिवार ने पूरी निष्ठा से देश को दिशा दी है, चाहे शिवाजी महाराज के सत्ता संचालन के तौर तरीके हों, अष्ट प्रधान नीति हो या समाज के निचले तबके तक प्रत्यक्ष तौर पर लाभ पहुंचाने को सत्ता का विकेंद्रीकरण हो, शिवाजी परिवार ने गरिमा और मर्यादापूर्वक जिम्मेदारी निभायी है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। ईं प्रणव प्रकाश ने कहा कि नालंदा ज्ञान की भूमि रही है और आज शिवाजी महाराज के समर्थकों ने जिस उत्साह के साथ इतनी बड़ी संख्या में एकजुट होकर शहर को पाट दिया है , शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान की विधिवत् शुरुआत हो गयी है, जो बिहार के अन्य जिलों में भी चलेगा। हिलसा ,हरनौत चंडी सहित नालंदा के 20 प्रखंडों के सुदूर गांवों से शिवाजी परिवार इस अभियान को बल देने स्वत: स्फूर्त जुटे हैं।

हम सब मिलकर शिवाजी महाराज के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हम में से अधिक लोग शिवाजी महाराज को योद्धा के रुप में जानते हैं, जबकि उनकी प्रशासनिक क्षमता अद्वितीय रही है। उन्होंने नयी पीढ़ी के प्रेरणा स्वरुप शिवाजी महाराज के नाम पर पटना के मैरिन ड्राइव पर स्टैच्यू आफ गवर्नेंस के निर्माण की सरकार से मांग की जो देश की सबसे बड़ी प्रतिमा निर्माण हो।

महारैली में जुटे ऐतिहासिक भीड़ को संबोधित करते हुए प्रणव प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से 2005 से शिवाजी परिवार के वंशजों ने प्रदेश का सत्ता संचालन किया है, 2025 के चुनाव के बाद भी ऐसे ही कुशल संचालन से विकसित बिहार का निर्माण होगा। चेहरे बदल सकते हैं, पर चाल और चरित्र से शिवाजी परिवार के वंशज ही सत्ता की बागडोर संभालने में अपनी अहमियत साबित करेंगे,इसका पूरा भरोसा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर प्रसाद सिंह ने किया.


सभा को संबोधित करनेवालों में राजेश्वरी प्रसाद सिंह, अरविन्द कुमार पटेल,रामसागर सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, मिथिलेश राजवंशी,डा प्रशांत कुमार,डा सुभाष, गौतम कुमार सिंह, विक्की, पप्पू, रामप्रीत, चन्द्रभान सिंह, अनिल कुमार, नवल किशोर प्रसाद, मनोज कुमार तांती,जैनेन्द्र कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अरुण राजवंशी के नाम शामिल हैं। तलवार भेंट कर और केसरिया साफा बांधकर समर्थकों ने किया सम्मानित।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top