BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग 2025 का उद्घाटन

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर में खेलकूद प्रतियोगिता उमंग 2025 कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजकीय अभियंत्रण कॉलेज बक्सर में खेलकूद प्रतियोगिता उमंग 2025 कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उमंग 2025 कार्यक्रम का आयोजन 08 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पटना प्रमंडल के सभी छह इंजीनियरिंग कॉलेज जीईसी बक्सर, बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एनसीई चण्डी, जीईसी भोजपुर, जीईसी कैमूर एवं एससीई सासाराम के छात्र एवं शिक्षक भाग ले रहे हैं।

इसमे विभिन्न खेलों को शामिल किया गया जैसेः क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चेस, 100 मी दौड़, 200 मी दौड़, शॉटपुट, जैवलिन, डिस्कस थ्रो आदि। यह महोत्सव प्रतिभा, खेल भावना और सांस्कृतिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों से इस उत्सव के अवसर का पूरा लाभ उठाने और सीखने व टीम वर्क की भावना को आगे बढ़ाने का अपील किया।

प्रो. मधुसूदन चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में छात्रों को नवाचार, अनुशासन और नेतृत्व के महत्व पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को Academic गतिविधियों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे एक संतुलित और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र एवं छात्राएं खेल भावना के साथ भाग लें। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन खेल के प्रति ईमानदारी और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। इस आयोजन के माध्यम से आप टीम वर्क, अनुशासन और सहनशीलता के महत्व को समझ पाएंगे।

उत्सव की शुरुआत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। जिसने चार दिनों तक चलने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए जोश और उत्साह का माहौल तैयार किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय ने इस महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे छात्रों के बीच सौहार्द, प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर बताया।

पटना प्रमंडल के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ, उमंग’25 प्रतिभा और एकता का एक यादगार पल बनने का वादा करता है, जो प्रतिभागियों और दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top