BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 week ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

पटना : संदिग्ध टीबी मरीजों की खोज में कांटेक्ट ट्रेसिंग अहम् 

टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन टारगेट को कम से कम 90 प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य  संदिग्ध मरीजों की खोज में टीबी...

टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन टारगेट को कम से कम 90 प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य 

संदिग्ध मरीजों की खोज में टीबी चैंपियंस की भूमिका प्रशंसनीय   

पटना– टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कई कदम उठा रहा है. राज्य यक्ष्मा सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में ज्यादा से ज्यादा जांच के लिए उपकरणों की उपलब्धता, बलगम जांच की उपलब्धता का विस्तार, लैब तकनीशियन का नियमित क्षमतावार्धन, समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए नियमित अंतराल पर गतिविधियों का आयोजन जैसे कदम उठाकर स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार टीबी उन्मूलन की लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है.

सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इसके लिए टीबी मरीजों की लाइन लिस्टिंग तैयार की जा रही है. उनके संपर्क में रहने वाले घर के लोगों से संपर्क कर जांच करने का प्रयास किया जा रहा है. निक्षय पोषण योजना के लाभुकों को समय से भुगतान करने का भी प्रयास किया जा रहा है. 

90 प्रतिशत किया जाए टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन

टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन टारगेट को कम से कम 90 प्रतिशत करने में सभी का सहयोग लिया जा रहा है. सभी सीएचओ को निर्देश दिया गया है कि उपचाराधीन मरीजों के घर जाकर फॉलो अप करें. सभी जिलों में कम से कम एक लैब तकनीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया है एवं नियमित अंतराल पर उनका उन्मुखीकरण किया जा रहा है. प्रिसमटिव टीबी एग्जामिनेशन रेट एवं ट्रीटमेंट सक्सेस रेट को बढ़ाने के साथ इसकी प्रविष्टि पोर्टल पर ससमय करने का प्रयास किया जा रहा है.

टीबी चैंपियंस की भूमिका प्रशंसनीय

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी चैंपियंस अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं. कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी चैंपियंस स्पुटम केरियर की भूमिका निभा रहे हैं. स्पुटम लेकर नजदीकी जांच केंद्र पर पहुंचा कर संदिग्ध मरीजों की पहचान करने एवं समुदाय को रोग के बारे में जागरूक करने में उनका योगदान सराहनीय है.

भोजपुर की टीबी चैंपियन अंजना बताती हैं कि संदिग्ध मरीजों की जांच में सहयोग करने के अलावा उनके घर का नियमित फॉलो अप कर यह सनिश्चित करती हैं कि मरीज दिए गया दवा का नियमानुसार सेवन कर रहे हैं एवं साथ में पौष्टिक भोजन का सेवन कर रहे हैं. टीबी मुक्त वाहिनी, बिहार के सचिव सुधेश्वर सिंह बताते हैं कि टीबी चैंपियंस क्यूंकि स्वयं बीमारी से गुजर चुके होते हैं.

इससे लोगों को जागृत करने में उन्हें मदद मिलती है. लोग उनसे जल्दी एकाकार होकर उनकी बातों को सुनते और समझते हैं. उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त वाहिनी टीबी चैंपियंस का देश का पहला रजिस्टर्ड नेटवर्क है और बिहार के 35 जिलों में 789 टीबी चैंपियन इससे जुड़े हैं.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top