BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
4 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

अनुमंडल अस्पताल बगहा में है सिजेरियन (सी सेक्शन) प्रसव की सुविधा 

सप्ताह में चार दिन होता है ऑपरेशन, दक्ष डॉक्टर/नर्स की है तैनाती   नजदीकी अस्पताल में निःशुल्क इलाज व्यवस्था में सुधार...

सप्ताह में चार दिन होता है ऑपरेशन, दक्ष डॉक्टर/नर्स की है तैनाती  

नजदीकी अस्पताल में निःशुल्क इलाज व्यवस्था में सुधार ग्रामीण ख़ुश

बेतिया। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ ही सिजेरियन प्रसव के मामलों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने हेतु स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर अनुमण्डलीय अस्पताल, बगहा में लाभुकों को सिजेरियन सेक्शन का लाभ मिल रहा है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा में नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को सिजेरियन ऑपरेशन का लाभ लाभुकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन हेतु चार दिन के लिए अलग- अलग चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। इसमें डॉ. विजय कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. पूजा कुमारी व डॉ. आकृति शामिल हैं। 

डॉ. तिवारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर अरुण कुमार, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. एसपी अग्रवाल व जीएनएम कर्मियो की देख रेख में मंगलवार को दो सिजेरियन व दो बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये गये। उन्होंने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था में अन्य कई सुधार किया जाना है।

इलाज हेतु आयी महिला लाभार्थी शीला देवी एवं रेशमा खातून ने बताया कि पहले इलाज व ऑपरेशन के लिए बेतिया मेडिकल जाना पड़ता था, जिससे ज्यादा खर्च उठाना पड़ता था। परन्तु अब 65-70 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ती है। समय भी बचता है, अस्पताल साफ-सुथरा है और अच्छा इलाज हो रहा है। 

दक्ष चिकित्सकों और ट्रेंड नर्सों की टीम रहती है मौजूद

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी अमित कुमार ने बताया कि अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा में जटिल प्रसव के मामलों से निपटने के लिए लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। दक्ष चिकित्सकों की टीम और ट्रेंड नर्सों की मौजूदगी में सिजेरियन सेक्शन के प्रसव कराए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर के अलावा प्रसव पूर्व वार्ड और मैटरनल वार्ड को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। अस्पताल के ओटी में चिकित्सक, ऐनेस्थेटिक और पेडियाट्रिक स्पेशियलिस्ट के साथ दक्ष नर्सों की टीम मौजूद रहती है। ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल में लाई जाने वाली सभी दवाओं के अलावा रक्त की भी उपलब्धता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top