BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

दवाओं का सेवन कर बक्सर बनाएं फाइलेरिया मुक्त : जिला जज जिला

जज समेत अन्य जजों और एसोसिएशन के सदस्यों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवाएं जिला जज ने की सभी जज व...

जज समेत अन्य जजों और एसोसिएशन के सदस्यों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवाएं

जिला जज ने की सभी जज व अधिवक्ताओं से फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील

बक्सर, 22 अगस्त | जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए), 2024 का संचालन पूरे जिले में किया जा रहा है। इस अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह की अध्यक्षता में अन्य न्यायाधीशों के साथ एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन किया।

इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देव राज, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार, बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बबन ओझा व बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी पप्पू पाण्डेय ने भी दवाओं का सेवन किया। इस दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद नंदन सिंह ने सभी न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से फाइलेरिया रोधी दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी भयावह बीमारी से बचने के लिए हम सभी को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना होगा। ताकि, हर कोई इस अभियान के दौरान दवाओं का सेवन कर बक्सर जिला समेत पूरे राज्य को फाइलेरिया से मुक्त बना सके।

इस बीमारी को कोई इलाज नहीं है

इस क्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लसीका (लिंफेटिक) प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है। फाइलेरिया से जुड़ी विकलांगता जैसे लिम्फेडेमा (पैरों में सूजन) एवं हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन) के कारण मरीज को इसके कारण आजीविका एवं काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

इसे हाथीपांव रोग के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, यह पैरों के साथ हाथ, पुरुषों में हाइड्रोसील और महिलाओं के स्तन को भी प्रभावित करता है। बुखार का आना, शरीर पर लाल धब्बे या दाग का होना एवं शरीर के अंगों में सूजन का आना फाइलेरिया की शुरुआती लक्षण होते हैं। इस बीमारी को कोई इलाज नहीं है। हम केवल फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर ही इस बीमारी से बच सकते हैं।

फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक दीर्घकालिक बीमारी है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण सामने आने में वर्षों लग जाता है। इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है।

फाइलेरिया से मुक्ति के लिए दो तरह की दवा यथा डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह दवाएं दो साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रोग से ग्रसित एवं गर्भवती महिला को नहीं खिलाई जा रही है। उम्र और लंबाई के हिसाब से लाभुकों को दवाओं का सेवन कराया जा रहा है।

इसमें एक बात का ध्यान रखना है कि खाली पेट इन दवाओं का सेवन नहीं करना है। मौके पर न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं के साथ सदर बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह, पीसीआई के जिला प्रतिनिधि रामजन्म सिंह, पीरामल के जिला प्रतिनिधि अविकल्प मिश्रा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top