BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

हड़ताल कर्मियों ने ओपीडी में मारा ताला, ओपीडी व टीकाकरण का कार्य रहा ठप

डुमरांव. बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट बक्सर के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार/हड़ताल के 45 वे दिन...

डुमरांव. बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट बक्सर के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार/हड़ताल के 45 वे दिन बुधवार को हड़ताली कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल कर्मियों द्वारा ओपीडी के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया. जिससे ओपीडी के साथ टीकाकरण कार्य नहीं हो सका.

ओपीडी में ताला लगने डाक्टर परिसर में बैठे नजर आए. हड़ताली कर्मियों ने सभी कार्यों का बाधित कर दिया. संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में उपस्थित आम लोगों से भी सहयोग मांगा. अपने मांगों से उन्हें अवगत कराया.

कर्मियों ने कहां कि जब तक एफआरएएस वापस नहीं लिया जाता है, समान काम समान वेतन लागु नहीं होता है, पांच माह का बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. कर्मियों ने कहां कि सरकार उनकी मांगों के प्रति असंवेदनशील है. यह केवल महिला सशक्तिकरण का ढोंग करती है.

इसे हमारी मूल भूत सुविधाओं व सुरक्षा का चिंता नहीं है. बहुत ऐसे स्वास्थ्य केंद्र/स्वास्थ्य उप केन्द्र दुर दराज इलाकों में स्थित है, जहां आवागमन को लेकर यातायात सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. बहुत से ऐसे जगह है, जहां नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है. ऐसी स्थिति में तीन बार फेस अटेंडेंस लगाना कैसे संभव होगा. लेट लतीफ होने पर हमारी सुरक्षा का भी सवाल है, हमें टीकाकरण कार्य के लिए सुदूर ग्रामीण इलाकों में जाना पड़ता है.

आंदोलन 45 दिन से जारी है, लेकिन आज तक सरकार के स्तर से कोई वार्ता नहीं किया जा रहा है, यह कहां का सुशासन है ? मौके पर ओपीडी के बाहर ताला लगाकर संविदा एएनएम/एनएचएम में श्यामा राय, मुन्नी कुमारी, प्रेमा, मनीषा, आशा, रिचा, गीता, रविकांत, कविंद्र, सुनीता सहित अन्य उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top