BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

आमजनों की समस्याओं न सुनने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

प्रखंड स्तर के अधिकारी आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनें, उन्हें अच्छे से बैठाएं, उनके साथ अच्छा...

प्रखंड स्तर के अधिकारी आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनें, उन्हें अच्छे से बैठाएं, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और अविलंब विधिसम्मत समाधान कराएं

सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से आमजनों की समस्याओं को सुनें अधिकारी

जनता दरबार कार्यक्रम में आये कुछ लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को दिया सख्त हिदायत

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान पर जोर दिया

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें ओमप्रकाश चौधरी, रमेश प्रसाद चौरसिया, मो0 उस्मान, विजय कुमार कुशवाहा, नैनपति देवी, गिरधारी राम, अकलीमा खातुन, रंजू चौधरी, यमुना यादव, नंदकिशोर पाण्डेय आदि के नाम शामिल हैं।

लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रखंड स्तर के अधिकारी, कर्मी उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं

जनता दरबार में आये कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रखंड स्तर के अधिकारी, कर्मी उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को फोन कर उन्हें सख्त हिदायत दिया कि समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड/अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को अच्छे से बैठाकर उनकी  बातों को गंभीरता से सुने, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें एवं अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को मोबाईल फोन ऑन रखने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ कार्यालय में अचूक रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने मोबाईल फोन ऑन रखेंगे,

ताकि किसी भी प्रकार का निर्देश दिये जाने पर त्वरित रूप से कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर के अधिकारी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन जनता से अवश्य मिलें, उनकी बातों को गंभीरता से सुनें और नियमानुकूल समाधान कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने निर्देश दिया कि जनता दरबार में आये लोगों के समस्याओं/शिकायतों के समाधान हेतु जिले के सभी अधिकारी तत्पर होकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम, जिलाधिकारी के कार्यालय, माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि ऐसे मामलों के त्वरित निष्पादन में संबंधित अधिकारी लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिलता बरत रहे हैं। ऐसा कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही ऐसा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, श्री रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top