BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ समय पर ओपीडी शुरू करें जिले के चिकित्सक : डीडीसी

स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन  बैठक मे पदाधिकारियों व कर्मियों को भव्या पोर्टल पर इंट्री का...

स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन 

बैठक मे पदाधिकारियों व कर्मियों को भव्या पोर्टल पर इंट्री का दिया गया निर्देश

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार मे जिलाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण समीर सौरव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक मे डीडीसी ने जिले के सभी डीएस, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को निर्देश दिया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों मे चिकित्सक व कर्मियों की शत- प्रतिशत उपस्थिति हो, साथ ही समय पर ओपीडी शुरू हो, उन्होंने साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, जाँच की व्यवस्था को सुचारु रूप से करने का निर्देश दिया।

पीपीटी के माध्यम से विभागों का डाटा की जानकारी लेते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। बैठक मे सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को दवा की उपलब्धता व वितरण सही ढंग से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया की जिले की स्थिति मे सुधार हो इसपर ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने पदाधिकारियों व कर्मियों को भव्या पोर्टल पर इंट्री करने का निर्देश दिया गया। जिले के डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने नियमित टीकाकरण से सम्बंधित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। डीसीएम नंदन झा ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव से जुड़ी सेवाओं के बारे मे बताया।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने जननी बाल सुरक्षा योजनांतर्गत लाभार्थियों के भुगतान, परिवार कल्याण आपरेशन की उपलब्धि की प्रखंडवार जानकारी दी। 

मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतना जरुरी

उपविकास आयुक्त समीर सौरभ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यशैली मे सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही बरसात के मौसम मे होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने के साथ एन्टीलार्वा गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पीके सिन्हा, डीएस डॉ अवधेश कुमार, डीपीसी, डीसीएम, अनुश्रवन पदाधिकारी, सभी अस्पताल प्रभारी, भव्या, पीरामल स्वास्थ्य, पीएसआई इंडिया, सिफार, डब्लू एचओ, यूनिसेफ़ व अन्य पार्टनर एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top