BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
2 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
5 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
Advertisement

पटना : राज्य के दो स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ राज्यस्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणीकरण

इसमें पूर्णिया व वैशाली का स्वास्थ्य केंद्र शामिल, पांच स्वास्थ्य केंद्रों का चल रहा है असेसमेंट कार्य  पटना। राज्य में...

इसमें पूर्णिया व वैशाली का स्वास्थ्य केंद्र शामिल, पांच स्वास्थ्य केंद्रों का चल रहा है असेसमेंट कार्य 

पटना। राज्य में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस (एनक्यूएएस) प्रमाणीकृत स्वास्थ्य केंद्रों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इस बार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माता चौक (पूर्णिया) और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, धनुषी (वैशाली) को राज्यस्तरीय एनक्यूएएस प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमश: 87 और 78 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

इन केंद्रों के राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए अब आवेदन समर्पित किया जाएगा। राज्य के एनक्यूएएस असेसर डॉ धनंजय ने बताया कि निचले पायदान के स्वास्थ्य केंद्रों का प्रमाणीकरण होना सीधे तौर पर सूबे में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होने का संकेत है। इसका बड़ा फायदा एक ऐसे समुदाय को होगा जो सुदूर क्षेत्रों में रहते हैं। राज्य स्वास्थ्य के इंडिकेटरों में भी इससे व्यापक वृद्धि होगी। 

5 और स्वास्थ्य केंद्र को मिल सकता है NQAS प्रमाणीकरण

जून माह में ही राज्य के पांच जिलों के पांच अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए असेसमेंट कार्य किया जा रहा है। जिन पांच स्वास्थ्य केंद्रों में असेसमेंट कार्य किया जा रहा है उनमें पटना जिला का संदलपुर यूपीएचसी, पूर्णिया का रानीपतरा एपीएचसी, मुजफ्फरपुर का यूपीएचसी कन्हौली, बक्सर का सीएचसी सिमरी, बेगूसरास का यूपीएचसी तेलिया पोखर आदि शामिल है। पहले चरण में इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों का राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण किया जाएगा। 

NQAS प्रमाणपत्र के लिए न्यूनतम अर्हता है 70% अंक

अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का एनक्यूएएस के चेक लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन दो स्तरों पर किया जाता है। पहले राज्यस्तरीय टीम द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एकत्रित की जाती है।

एकत्रित जानकारी के आधार पर  संबंधित अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के लिए अंक प्रदान किया जाता है। 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने पर सम्बंधित अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। उसके बाद संबंधित अस्पताल राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के लिए पात्र बन जाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने पर नेशनल टीम द्वारा फिर से अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। इस मूल्यांकन के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र को फिर से प्रत्येक मानकों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना होता है। तभी उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकृत होगा।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top