BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, लोगों को रक्तदान करने को आगे आने की है जरूरत : डॉ पासवान 

स्वस्थ लोगों को करना चाहिए रक्तदान, एक यूनिट रक्तदान करने से नहीं होती है कमजोरी सदर अस्पताल में मुफ्त में...

स्वस्थ लोगों को करना चाहिए रक्तदान, एक यूनिट रक्तदान करने से नहीं होती है कमजोरी

सदर अस्पताल में मुफ्त में लोगों को मिलता है रक्त 

मोतिहारी। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जिले के सदर अस्पताल मोतिहारी में ब्लड डोनेशन कैंप (रक्तदान शिविर) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

उन्होंने कहा कि युवाओं व आम लोगों को रक्तदान हेतु आगे आने की है जरूरत है। डॉ पासवान ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में एकबार जरूर रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई तकलीफ या कमजोरी नहीं होती है।

लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए दुनिया भर में हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। ताकि लोग ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक होकर रक्त की कमी से जूझ रहें लोगों को रक्त आसानी से उपलब्ध हो सकें, उन्होंने समाजिक संगठनों, युवाओं व आम लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

वहीं डीएस डॉ अवधेश कुमार ने कहा कि डिलीवरी, दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर एनीमिया ग्रस्त या गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। मोतिहारी सदर अस्पताल में जरूरत के हिसाब से मरीज को रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर कई लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वस्थ लोगों को करना चाहिए रक्तदान

ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ जीडी तिवारी ने बताया कि जो लोग स्वस्थ हैं। कोई गंभीर समस्या नहीं है वे रक्तदान कर सकते हैं। स्वस्थ लोगों को एक बार में एक यूनिट रक्तदान करने से कमजोरी नहीं होती है।

वहीं बीपी, ह्रदय, मोटापा व अन्य रोगों से रक्षा होती है। पीलिया से ग्रस्त, खासकर हेपेटाइटिस बी या सी या फिर एनीमिया से ग्रस्त रह चुके लोगों को रक्तदान से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक बार में एक यूनिट (लगभग 300-350 मिली.) रक्त दिया जा सकता है।

मानव शरीर में इतनी क्षमता होती है कि अगर एक यूनिट रक्तदान कर रहे हैं तो अगले दो-तीन दिनों में बोन मैरो उसकी भरपाई करना शुरू कर देता है। दोपहर 2 बजे तक 10 यूनिट रक्तदान किया जा चूका था।

रक्तदान से पहले ध्यान रखें ये बात

रक्तदान से पहले हाइड्रेट रहने के लिए कहा जाता है। खाली पेट रक्त दान नहीं करना चाहिए। रक्तदान के बाद भी पर्याप्त द्रव्य और सेहत पूर्ण आहार लेना चाहिए। अगर थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही है तो आधा घंटे के लिए आराम कर लेना चाहिए। 

रक्तदान से पहले रक्तदाता और मरीज की हेपेटाइटिस, एचआईवी और मलेरिया जैसे जरूरी जांचें होती हैं। अगर रक्त नमूने में कोई भी बीमारी पॉजिटिव आती है तो पूरी गोपनीयता रखते हुए ब्लड बैंक रक्तदाता को जानकारी देता है। यह जानकारी किसी अन्य के साथ साझा नहीं की जाती। कोई बीमारी चिह्नित होने पर जांच और उपचार में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस अवसर पर एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ श्रवन पासवान, उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक डॉ कौशल दुबे, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ जीडी तिवारी, लैब टेक्निशियन रोहित राज सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top