BREAKING NEWS
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
No menu items available
BREAKING
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
14 hours ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
Advertisement

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर हरित क्रांति का दिया गया संदेश

डुमरांव। विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में पौधरोपण कर हरित क्रांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...

डुमरांव। विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में पौधरोपण कर हरित क्रांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब जज दो कमलेश सिंह देउ और सब जज 3 प्रीति आनंद ने की। कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता रौनियार ने किया, जहां पेड़ लगाकर शांति व समृद्धि का संदेश दिया गया।

संबोधित करते हुए सब जज दो कमलेश सिंह देउ ने कहा कि आज इस बढ़ते तापमान को देखकर यह तो बताने की जरूरत बिल्कुल ही नही है कि पेड़ लगाने क्यों जरूरी है। हर इंसान को कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाकर उन्हे सिंचित कर उनकी सेवा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ मित्र भी है, क्योंकि सच्चा मित्र की मित्रता निस्वार्थ होती है। मौके पर सब जज तीन प्रीति आनंद ने कहां कि आज की बिगड़ते हालत के लिए मुख्य रूप से हम सभी जिम्मेवार है।

अंधाधुंध हरे भरे पेड़ की कटाई से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है। जिसका दुष्परिणाम देखने को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना कई संतानों के बराबर होता है। बगैर पेड़ पौधों के वर्षा कम होती है। हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने तक ध्यान रखना होगा।

उन्होंने अपील किया कि कम से कम दस पौधे अपने जीवनकाल में अपनी ओर से सिंचित ताकि हमारा पर्यावरण की बेहतरी बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसकी महत्ता को हर किसी को समझना होगा। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी।

मौके पर पूर्व संयुक्त सचिव अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते है। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते है। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते है।

उन्होंने कहा कि वातावरण में जो विष फैला हुआ है, जो प्रदूषण व्याप्त है, उसके जिम्मेदार भी हम ही है। विकास की अंधी दौड़ में मानव यह भूल गया है कि वह जिस शाखा पर बैठा है, उसी को काटता भी जा रहा है।

ऐसे में हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव पृथ्वी नाथ शर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत राम, बाल अरुण, सुरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, विष्णु शंकर श्रीवास्तव सहित, मनीष कुमार शशि अन्य कई मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top