BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
20 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : बच्चों के लिए जीवनदायिनी है स्तनपान, स्तनपान से कैंसर, मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग का खतरा कम होता है

माताओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए बच्चों का अन्नप्राषण कराया गया बच्चों की अच्छी सेहत के लिए माँ के...

माताओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए बच्चों का अन्नप्राषण कराया गया

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए माँ के दूध के साथ संतुलित आहार का कराए सेवन

बीमारियों से बचने के लिए  आंगनबाड़ी केंद्र पर होता है टीकाकरण 

मोतिहारी। स्वास्थ्य विभाग एवं आइसीडीएस के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडो के आंगनबाड़ी केंद्र पर छः माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राषण कराते हुए उपस्थित माताओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए जागरूक किया गया।

जिले के कल्याणपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर 6 माह पूर्ण किए बच्चों का अन्नप्राशन सेविका, सहायिका व महिलाओं की सहभागिता से आयोजित किया गया। इस दौरान पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर राणा फिरदौस द्वारा राजेपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 एवं अरविंद कुमार द्वारा अलखबानी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 पर महिलाओ को स्वच्छता, एएनसी से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

साथ ही स्तनपान के बारे मे जानकारी दी गईं की छः माह से कम उम्र वाले बच्चों को सिर्फ़ स्तनपान कराए एवं छः माह से अधिक उम्र के बच्चों को उनके उम्र के अनुसार खान पान की मात्रा, खाने में विविधता के साथ आहार दे ताकि बच्चा मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। फ़िरदौस ने कहा की स्तनपान आपके बच्चे को रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ भरपूर शारीरिक शक्ति भी प्रदान करता है।

स्तनपान कराने से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग का खतरा कम होता है

स्तनपान कराने का प्रारंभिक चरण माँ और बच्चे दोनों के लिए एक सीखने की प्रक्रिया है। यह बच्चे को माँ से भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है। माँ के दूध में अच्छे स्तर का प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

एक कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन होता है जो वृद्धि और विकास में मदद करने के साथ ही बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है। दूध में दो तरह का प्रोटीन पाया जाता है। वहीं स्तनपान न कराना या समय से पहले दूध छुड़ाने पर माताओं के साथ-साथ शिशुओं के लिए भी स्वास्थ्य जोखिम से जुड़ा है। जिले के आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने बताया की 

जो महिलाएं स्तनपान नहीं कराती हैं उन्हें स्तन कैंसर और डिम्बग्रंथि के कैंसर के साथ-साथ मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, मेटाबोलिक सिंड्रोम और हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। स्तनपान कराकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होता है टीकाकरण

जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया की अब कई तरह की बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्रशिक्षित नर्स द्वारा टीकाकरण कराया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती माताओं को टीटी, टीटी बूस्टर, का टीका लगाया जाता है।

वहीं छोटे बच्चों को बीसीजी एवं डीपीटी टीका समय-समय विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है, एनिमिया की रोकथाम के लिए आयरन फोलिक एसिड गोली- सिरप का सलाहानुसार सेवन 06-59 माह के बच्चों को आयरन सिरप, सप्ताह में दो बार आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top