BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
4 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
5 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज करने पर होता है एमडीआर का खतरा

लंबे समय तक खांसी, हल्की बुखार, बलगम के साथ खून आए तो तुरंत कराए टीबी की जांच जिले के 5489...

लंबे समय तक खांसी, हल्की बुखार, बलगम के साथ खून आए तो तुरंत कराए टीबी की जांच

जिले के 5489 टीबी मरीजों का चल रहा है इलाज

बेतिया। प्रायः देखा जाता है कि ग्रामीण कस्बों के मजदूरी करने वाले लोग जो संतुलित आहार का सेवन नहीं करते, स्वच्छ वातावरण में नहीं रहते, जाने-अनजाने में टीबी जैसे गंभीर बीमारी के चपेट में आने के बाद समय पर इलाज नहीं कराते जिससे उनको इसके बिगड़े हुए रूप “एमडीआर” का खतरा होता है। जिससे प्रभावित होने के बाद टीबी मरीज का शरीर काफ़ी कमजोर हो जाता है।

जिले के संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया की टीबी एक गंभीर संचारी रोग है जो मरीजों के सम्पर्क में रहने से फैलता है। यह मरीजों के बलगम, थूक, खांसी, छींक आदि के द्वारा फैलता है। इस बीमारी के कारण मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने लगती है।

मरीज में टीबी होने पर दो हफ्ते से ज्यादा समय से बलगम वाली खांसी, बुखार, लगातार वजन घटना, रात में पसीने आने के लक्षण देखें जाते है। ऐसे लक्षण होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में मरीजों के बलगम की सीबी नेट से निःशुल्क जांच की जाती है। इस जांच से टीबी या एमडीआर होने का पता चलता है। उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 5489 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि टीबी शरीर के किसी भी हिस्सों में हो सकता है। जैसे  छाती, फेफड़ों, गर्दन, पेट आदि। टीबी का सही समय पर जांच होना बहुत ही आवश्यक होता है। तभी हम इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। इससे बचने के लिए सभी आयु वर्गो के लोगों को संतुलित भोजन करना चाहिए, अपने घरों व आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए, खासने, छींकने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए, बाजार या फिर बाहर वाले इलाकों में मास्क लगाकर जाना चाहिए एवं किसी प्रकार की तकलीफ हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी से संबंधित जांच करना चाहिए।

स्वास्थ्य केन्द्रों पर की जा रही है मरीजों की जांच

सीएस डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया की टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, मझौलिया व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रो के आसपास टीबी रोगियों की खोज की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी के समय पर पहचान हेतु लक्षण व इससे बचाव के उपाय भी बताए जा रहें है। जिला यक्ष्मा केन्द्र सहित सभी अनुमंडलीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मरीजों की जांच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री निक्ष्य मित्र योजना के अंतर्गत 53 समाजसेवी संस्थानों व आमजनों ने निक्ष्य मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सम्बंधित सहायता के लिए गोद भी लिया गया है। जिला यक्षमा केंद्र में कार्यरत सूर्य नारायण साह ने बताया की बेतिया डीटीसी में 2576 टीबी मरीज इलाजरत है, वहीं नरकटिया गंज में 540, बगहा में 428, रामनगर में 292 टीबी मरीज इलाजरत है।

सूर्य नारायण साह ने कहा की टीबी मरीजों को इलाज के दौरान उन्हें पोषण के लिए 500 रुपये प्रति माह सरकारी सहायता भी प्रदान की जा रही है। पोषण युक्त भोजन में दूध, अंडे, मांस, ताजे, मौसमी फल संतरा, आम, कद्दू ,गाजर, अमरूद, आंवला, टमाटर, नट्स और बीज जैसे फल और सब्जियां खाएं। इन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो टीबी से शरीर का बचाव करते है। इनका उपयोग बहुत लाभकारी है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top