BREAKING NEWS
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
3 hours ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
1 day ago
NMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान
4 days ago
नाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
4 days ago
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
3 weeks ago
Advertisement

डीएम व एसपी ने ईद पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रमुख मस्जिदों, चौक-चौराहों एवं आगामी चैती छठ पूजा को लेकर किया छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण

बक्सर। ईद उल फितर (ईद) पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं आगामी चैती छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर...

बक्सर। ईद उल फितर (ईद) पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं आगामी चैती छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर आज दिनांक 11 अप्रैल 2024 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से प्रमुख मस्जिदों, चौक-चौराहों एवं छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ईद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मस्जिदों एवं चौक चौराहों यथा सत्यदेव गंज बड़ी मस्जिद, खलासी मुहल्ला, कसाई मुहल्ला, कोईरपुरवा, नई बाजार इत्यादि का भ्रमण किया गया एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बक्सर जिले में सभी स्थानों पर ईद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर अंतर्गत छठ घाटों (रामरेखा घाट) का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि घाट पर मजबूत बास-बल्ले से बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही छठ घाटों एवं घाट पर आने वाले मार्गों पर साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, शौचालय, प्रचंड गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top