BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सभी गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच कर जटिल प्रसव के मामलों की लाइन लिस्ट होगी तैयार

सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर सभी अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को दिया निर्देश उच्च जोखिम प्रसव के मामलों...

सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर सभी अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को दिया निर्देश

उच्च जोखिम प्रसव के मामलों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए की जा रही है तैयारी

बक्सर, 07 मार्च | जिले में मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। जिसको लेकर प्रसव पूर्व जांच के लिए आयोजित की जाने वाली शिविरों में गुणवत्तापूर्ण जांच करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

जिसमें उन्होंने राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशों के आलोक में 9 और 21 मार्च को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सभी गर्भवती महिलाओं का गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के दौरान जटिल प्रसव (उच्च जोखिम वाले प्रसव) के मामलों की लाइन लिस्ट प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान (पीएमएसएमए) के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

ताकि, उनकी ट्रैकिंग कर सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया जा सके। मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए, उच्च जोखिम की गर्भवती महिलाओं का सही समय पर चिह्नित किया जाना बेहद आवश्यक है। जिससे इन गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। 

उच्च जोखिम वाली महिलाओं की न्यूनतम 4 जांचों के साथ 3 अतिरिक्त जांचे भी की जाती हैं। जिनमें से न्यूनतम एक जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जाती है।

उच्च जोखिम के मामलों का विशेष ध्यान रखा जाना महत्वपूर्ण

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की यह जिम्मेदारी है कि प्रसव पूर्व जांच के दौरान उच्च जोखिम के मामलों को समय रहते चिह्नित कर उनका विशेष ध्यान रखा जाना महत्वपूर्ण है। ताकि, प्रसव के समय उचित कदम उठाते हुए जच्चा व बच्चा को सुरक्षित रखा जा सके। 

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में एनीमिया, गर्भावस्था जनित उच्च रक्तचाप, गर्भावस्था जनित डायबिटीज, पूर्व में ऑपरेशन द्वारा प्रसव इत्यादि लक्षण होने पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित किया जाता है। इन महिलाओं को विशेष चिकित्सकीय देखभाल एवं परामर्श की सेवाएं प्रदान की जाती है। 

शिविर में विशेषज्ञीय चिकित्सकीय परामर्श के साथ हीमोग्लोबिन, यूरिन एल्ब्यूमिन, शुगर, मलेरिया, टीबी, हेपेटाइटिस, ओरल ग्लूकोज टेस्ट, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफलिस की जांच की जाती है। चिकित्सकीय परामर्श अनुसार सोनोग्राफी एवं थायराइड की जांच भी की जाती है।

प्रखंडों में पर्यवेक्षण करने के लिए अधिकारियों को दिया टास्क

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीएमएसएमए के तहत 9 व 21 मार्च को आयोजित होने वाले एएनसी शिविरों का सख्त अनुश्रवण किया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षण का टास्क दिया है। 

जिसके तहत जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ब्रह्मपुर, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी इटाढ़ी व चौसा, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डुमरांव व नावानगर, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी सिमरी व चक्की, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सदर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र, जिला अनुश्रवण एवं मुल्यांकन पदाधिकारी चौगाई, जिला योजना समन्वयक राजपुर तथा जिला सामुदायिक उत्प्रेरक केसठ प्रखंड में पर्यवेक्षण करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top