BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
19 hours ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
21 hours ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
21 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 day ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
5 days ago
Advertisement

जिले के 10,34,650 लोगों का बनाया जायेगा आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड

सभी राशनकार्डधारी करा सकते हैं पांच लाख रुपए तक का इलाज दो मार्च से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत कार्ड...

सभी राशनकार्डधारी करा सकते हैं पांच लाख रुपए तक का इलाज

दो मार्च से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा विशेष शिविर

बक्सर, 28 फरवरी | जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस क्रम में जिले के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त निर्णय से अब जिले के सभी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनाया जायेगा। ताकि, राशन कार्ड धारक व उनके परिजन पांच लाख रुपए तक की इलाज सुविधा नि:शुल्क प्राप्त कर सकें। इसके लिए जिले में दो मार्च से जिले के सभी पीडीएस दुकानों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा।

ताकि, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड से वंचित लोगों को भी योजना का लाभ दिलाया जा सके। बताया जाता है कि इसके पूर्व आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ही लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है। लेकिन अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शेष राशन कार्ड धारकों का भी गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

आयुष्मान भारत अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर यानि वसुधा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

1,53,000 राशन कार्ड धारकों का बनाया जा चुका है गोल्डन कार्ड

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. अशोक केशरी ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 1,53,000 राशन कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) अंतर्गत लाभार्थियों के डेटाबेस में 11,87,650 राशन कार्ड धारकों का निबंधन है।

इसलिए गोल्डन कार्ड से वंचित शेष बच्चे लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करते हुए इसका संचालन आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत प्लेटफार्म पर किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई हुई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से जिले के 10,34,650 लाभुकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इन आवश्यक कागजातों की होगी जरूरत: जिला समन्वयक डॉ. अशोक केशरी ने बताया कि नि:शुल्क इलाज और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिन आवश्यक कागजात की जरूरत होगी, उनमें पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार के नाम भेजा पत्र अथवा व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

बताया कि इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है. बताया कि कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा सीएससी संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दो मार्च को विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर वंचित लाभुकों का सीएससी संचालक आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद सीएससी संचालकों के सेंटर पर नियमित रूप से कार्ड बनाये जाते रहेंगे।

राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तर्ज पर ही जिले में अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लोगों को मिलेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित राशन कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा और वह कार्ड बनवा कर पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैसे राशन कार्ड धारी जिनको 2013/14 से राशन कार्ड की सुविधा प्राप्त है, उनको मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। वैसे लाभुक जो किन्हीं कारणों से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकें हैं उन्हें इस योजना का लाभ शत प्रतिशत मुहैया कराया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top