BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
18 hours ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
21 hours ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
21 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 day ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
5 days ago
Advertisement

सिवान – दवा सेवन के बाद अगर हो उल्टी या आए चक्कर तो फाइलेरिया परजीवी के मरने का शुभ संकेत : संयुक्त सचिव

एमडीए अभियान एवं फाइलेरिया उन्मूलन की डीएम करेंगे समीक्षा संयुक्त सचिव ने गोरियाकोठी प्रखंड के तीन गांव सहित सीएचसी का...

एमडीए अभियान एवं फाइलेरिया उन्मूलन की डीएम करेंगे समीक्षा

संयुक्त सचिव ने गोरियाकोठी प्रखंड के तीन गांव सहित सीएचसी का किया दौरा

स्कूल पहुंचकर बच्चों को एमडीए में दवा खाने के लिए किया प्रेरित

कालाजार मरीजों से मिलकर जाना उनका हाल

सिवान। विगत शनिवार से सिवान सहित राज्य के 24 जिलों में सर्वजन दवा सेवन यानी एमडीए अभियान की शुरुआत हुयी है। हालांकि पहले ही दिन विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों में उल्टी, दस्त, सिरदर्द- चक्कर जैसे दुष्प्रभाव देखने को मिला था। लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि दवा सेवन के बाद अगर किसी को उल्टी या आए चक्कर तो फाइलेरिया परजीवी के मरने का एक शुभ संकेत है। उक्त बातें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजीव मांझी ने सिवान समाहरणालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।

एमडीए अभियान एवं फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा खुद करेंगे जिलाधिकारी

संयुक्त सचिव राजीव मांझी ने कहा कि जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान एवं फाइलेरिया उन्मूलन से जुड़े सभी तरह की समीक्षा जिलाधिकारी खुद करेंगे. यह कार्यक्रम के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने में सहयोग करेगा.

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 6121 फाइलेरिया के मरीज हैं जिसमें हाथीपांव के 5365 एवं हाइड्रोसील के 756 मरीज हैं. उन्होंने कहा कि एमडीए का बेहतर कवरेज से ही वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन संभव हो सकेगा. इस दौरान उन्होंने जिले में कालाजर रोग की वर्तमान स्थिति एवं जिले को कालाजर से मुक्त रखने की रणनीति पर भी चर्चा की.

संयुक्त सचिव ने गोरियाकोठी प्रखंड के तीन गांव सहित सीएचसी का किया दौरा

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद गोरेयाकोठी प्रखंड के आज्ञा गांव स्थित स्कूल जाकर बच्चे, अभिभावक, आशा कार्यकर्ता सहित फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क से मिलकर संयुक्त सचिव ने फाइलेरिया रोधी दवा खाने के फायदे और खाली पेट दवा खाने के दुष्प्रभाव को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उसके बाद सिसई गांव के कालाजार बीमारी से ठीक हुए नेटवर्क सदस्य के घर जाकर उससे मिले।

जबकि मुस्तफाबाद गांव स्थित स्कूल में जाकर शिक्षक और बच्चो के साथ बातचीत कर उन्हें फाइलेरियारोधी दवााओं की गुणवत्ता एवं प्रभाव के मामले में जानकारी दी। अंत में संयुक्त सचिव ने गोरियाकोठी सीएचसी में दो कालाजर मरीज से मिलकर उनका हाल जाना. साथ ही इस दौरान उन्होंने कालाजर एवं कुष्ठ की दवाओं की उपलब्धता का जायजा भी लिया.

जिले को फाइलेरिया एवं कालजार से मुक्त करने के प्रयास जारी

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि नियमित रूप से कालाजर रोग की समीक्षा की जा रही है. वहीं, फाइलेरिया एवं एमडीए की समीक्षा जनवरी माह में हुयी है.जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड सहित सभी प्रखंडों से कालाजार नियंत्रण कर लिया गया है।

लेकिन आगे भी स्थिर रखने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद दवा सेवन कर लोगों में दवा की गुणवत्ता एवं इसकी जरूरत का संदेश भी दिया है. साथ ही एमडीए के बेहतर कवरेज के लिए जरुरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं.

इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मनीराज रंजन, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के कार्यकारी निदेशक अखिला शिवदास, डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश पाण्डेय, पीरामल स्वास्थ्य के विकास सिन्हा, पीसीआई के रणपाल सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top