BREAKING NEWS
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
No menu items available
BREAKING
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
6 days ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
6 days ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
6 days ago
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षा
1 week ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
2 weeks ago
Advertisement

पटना : अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने दवा खाकर एमडीए कार्यक्रम का किया आरंभ 

राज्य के 24 जिलों में एमडीए राउंड की हुयी शुरुआत  राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल रूप से 11 राज्यों में  एमडीए...

राज्य के 24 जिलों में एमडीए राउंड की हुयी शुरुआत 

राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल रूप से 11 राज्यों में  एमडीए कार्यक्रम का हुआ आरम्भ

बिहार सहित देश के 20 राज्यों के 345 जिले फाइलेरिया से प्रभावित 

बिहार के 24 जिलों में एवं देशभर में कुल 92 जिलों में चलेगा एमडीए अभियान  

पटना. राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में बिहार सहित देश के 11 राज्यों में शनिवार को वर्चुअल सर्वजन दवा सेवन यानी एमडीए राउंड की शुरुआत हुयी. इस दौरान अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने दवा खाकर एमडीए कार्यक्रम की अधिकारिक शुरुआत की.

बिहार के 24 जिलों में 17 दिनों तक एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा. शुरुआत के तीन दिनों तक बूथ के जरिए एवं शेष 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. बिहार सहित देश के 11 राज्यों में कुल 92 जिलों में शनिवार यानी 10 फ़रवरी से एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत हुयी. बिहार सहित देश के 20 राज्यों के 345 जिले फाइलेरिया से प्रभावित है. 

एसपी सिंह बघेल को तैयारी पर कराया अवगत

राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को जानकारी देते हुए अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के 24 जिलों के 335 प्रखंडो में एमडीए अभियान चलाया जाना है.

उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी कई स्तर पर की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य ने कम्युनिटी रेडियो, आल इंडिया रेडियो का इस्तेमाल कर एमडीए पर सामुदयिक जागरूकता बढ़ाई जा रही है. 

सभी के द्वारा दवा सेवन से ही फाइलेरिया उन्मूलन की राह होगी आसान

अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है. विश्व स्तर पर फाइलेरिया विकलांगता का दूसरा बड़ा कारण है. इस लिहाज से फाइलेरिया का राज्य से उन्मूलन काफ़ी जरुरी है. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए फाइलेरिया का रोकथाम ही एकमात्र साधन है.

इसके लिए ही एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार पेशेंट सपोर्ट ग्रुप द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, जो लोगों को दवा खिलाने में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि दवा खिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किए गए हैं और आशा व्यक्त कि इस बार अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन कर सकेंगे.

इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर  डॉ. राजेश पाण्डेय, परिवार नियोजन के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एके शाही, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,डॉ. रविशंकर सहित सीफार, पीसीआई एवं पिरामल के अधिकारी भी मौजूद रहे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top