BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
1 week ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
1 week ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
1 week ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 weeks ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम : शिक्षकों ने लिया सर्वजन दवा सेवन करने का संकल्प

फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने में निभाएंगे अग्रणी भूमिका महादलित विद्यालय के बच्चों को समझा रहे हैं सर्वजन दवा सेवन का...

फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने में निभाएंगे अग्रणी भूमिका

महादलित विद्यालय के बच्चों को समझा रहे हैं सर्वजन दवा सेवन का महत्व

मोतिहारी। 10 फरवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से श्री राजा राम हाई स्कूल तुरकौलिया एवं एन पी एस महादलित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ बच्चों ने सर्वजन दवा सेवन करने का संकल्प लिया। वहीं राजा राम हाई स्कूल के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य इरशाद अहमद के नेतृत्व में खुद के साथ विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराने का संकल्प लिया।

पीसीआई के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य इरशाद अहमद व शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिले में आयोजित होने वाले एमडीए राउंड के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है इसका कोई इलाज नहीं है, इसे सर्वजन दवा सेवन कर ही रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के लिए शिक्षित वर्ग, समाज सेवी संस्थान एवं आमजनों को जागरूक होकर खुद सर्वजन दवा सेवन करने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करना होगा, तभी हाथीपाँव जैसी गंभीर बीमारी का पूर्ण उन्मूलन संभव है।

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिलाएंगी सर्वजन दवा

जिले के वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 10 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसमें 2 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं वॉलिंटियर्स के सामने खायेंगे। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के उपरांत कुछ लोगों में उल्टी, सर दर्द, जी मिचलाना जैसी शिकायतें हो सकती हैं जो स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

दवा सेवन के बाद किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट होने पर लोगों की सुरक्षा हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधि व सहयोगी संस्था पिरामल, पीसीआई के द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, वहीं सिफार संस्था द्वारा फाइलेरिया मरीजों के साथ पेशेंट प्लेटफार्म बनाकर आम लोगों से सर्वजन दवा सेवन करने हेतु अपील की जा रही है।

फाइलेरिया क्या होता है

फाइलेरिया को आम भाषा में हाथीपाँव रोग कहा जाता है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दीर्घकालिक दिव्यांगता की एक बड़ी वजह फाइलेरिया है। यह एक ऐसी घातक बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे खराब करती है। फाइलेरिया एक परजीवी द्वारा होने वाला रोग है जो क्यूलेक्स मच्छड़ के कटने से फैलता है।

फाइलेरिया के लक्षण

शुरुआती चरण के दौरान फाइलेरिया के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: पैरों में सूजन, लालिमा और दर्द, कोशिकाओं में मवाद का जमा होना, बुखार, ठंड लगना, त्वचा पर घाव आदि।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top