BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

नावानगर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भारत प्लस एथनोल कम्पनी लिमिटेड में भब्य स्वागत

डुमरांव. पूर्व उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जिले के नावानगर में भारत प्लस एथनोल कम्पनी लिमिटेड...

डुमरांव. पूर्व उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जिले के नावानगर में भारत प्लस एथनोल कम्पनी लिमिटेड में रविवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पहुचे. कंपनी पहुचते ही कम्पनी के सीएमडी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका फूलमाला, बुके और अंग बस्त्र देकर उनका भब्य स्वागत किया गया. जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कम्पनी के अंदर का दृश्य देखकर हतप्रभ रहे और कम्पनी के सीएमडी अजय सिंह को बहुत जल्दी कंपनी तैयार करने का बाहबाही दिया.

जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूरे बिहार में 17 एथनोल कम्पनी मेरे उद्योग मंत्री रहने के दौरान शुरू हुआ था। आगे कम्पनी के 98 फीसदी काम हो जाने पर सीएमडी अजय सिंह को बधाई देते इसे अविलंब उत्पादन शुरू करने की बात कही. जहां उन्होंने कहा कि इस कंपनी के उत्पादन शुरू हो जाने से एक तरफ किसानों को बहुत लाभ होगा. उनके के द्वारा किए गए उत्पादन धान, सड़ा चावल को खरीदकर किसानो को कंपनी लाभ देगी, तो दूसरी तरफ 2 हजार क्षेत्रीय लोगों को नौकरी मिलेगी.

जिससे लोगों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा और यही से उनका जीविकोपार्जन हो जायेगा. अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने 22 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या आने की बात कहते कहा कि आप सभी बदरूदीन अजमल की बातों में न आए. सबका साथ सबका विकास के साथ प्रधानमंत्री मोदी का साथ दें. भारत में दंगा नहीं, फसाद नही मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश भारत है.

मोदी की योजना आयुष्मान भारत, राशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ लें. जहां मुस्लिम वर्ग के लोगों को आगाह करते कहा कि हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं. आइएनडीआई के बहकावे में न आए. विपक्ष अपने मुखिया का चेहरा व नेता नही घोषित किया है. इसलिए आप सभी आपसी सौहार्द बनाए रखे और मोदी पर यकीन कर उनका हाथ मजबूत करें. ताकि वे तीसरी बार सत्ता में आए. जहां अंत में कंपनी के सीएमडी अजय सिंह को मेहनत की तारीफ करते एथेनॉल कंपनी का निर्माण करने के लिए बधाई दिया.

मौके पर जीएम अजीत शाही, एके पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह, भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, संजीव सिंह, संजीव मिश्रा, राजीव सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता, नेता व कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व मंत्री और सीएमडी आरएसएस के बिहार प्रांत के राणा प्रताप सिंह की माता जी से मिलने उनके गांव कुकुरभुका पहुंचे. जहां माता जी से आशीर्वाद प्राप्त किया. जहां जयकारे के साथ मोदी को फिर सत्ता में आने की बात आशीर्वाद में दिया गया. इससे पहले पूर्व मंत्री सहित अन्य सभी का स्कॉट करते बासुदेवा पुलिस, नावानगर पुलिस दलबल के साथ कम्पनी के गेट तक पहुंची.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top