बक्सरबिहारराजपुर

पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया डीसीएलआर ने निरीक्षण

बक्सर : कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल काटनी प्रयोग का निरीक्षण भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा प्रखंड राजपुर के पंचायत बारूपुर ग्राम भरखरा में कृषक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, पिता बबन उपाध्याय के प्लॉट नंबर 496 का परिनिरीक्षण किया गया।

इसके अंतर्गत निर्धारित मापदंड 10MX5M के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया जो एक वैज्ञानिक पद्धति है जिसके आधार पर उपज एवं उत्पादन का अनुमान प्राप्त होता है। प्रयोगकर्ता के द्वारा फसल कटनी प्रयोग संपादन के पश्चात उपज 20.500 किलोग्राम प्राप्त हुआ।

जिसके आधार पर 41.00 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज अनुमानित है जो सामान्य से अच्छा है। निरीक्षण के क्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, माननीय मुखिया ग्राम पंचायत बारुपुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजपुर/चौसा एवं किसान सलाहकार बारूपुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *