BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तृतीय चक्र का अभियान 27 नवम्बर से 

जिले के सभी प्रखंडों में 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा  टीकाकरण से वंचित...

जिले के सभी प्रखंडों में 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा 

टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

बेतिया। मिशन इंद्रधनुष अभियान के अन्तर्गत जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तृतीय चक्र अभियान का शुभारम्भ 27 नवम्बर से हो रहा है। जो आगामी 2 दिसम्बर 2023 तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। इसमें खासकर गर्भवती महिलाओं एवं 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 12 तरह के बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य समिति के स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक के मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा प्रचार रथ व बैनर पोस्टर के द्वारा जिले के सभी लोगों को जागरूक कर अपील की जाएगी कि आप सभी अपने बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करायें।

ताकि टीकाकरण से बच्चे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में विभिन्न संचार के माध्यम से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लाभार्थियों को माता बैठक के साथ-साथ सभी धार्मिक स्थलों एवं पंचायती राज, जीविका, विकास मित्र के माध्यम से सघन मिशन इंद्रधनुष के बारे में प्रचार-प्रसार कराकर जागरूक किया जा रहा है। 

टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर नजर रखी जाएगी: 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि इस अभियान में  0-5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार खसरा-रूबैला उन्मुलन अभियान के तहत दिसम्बर 2023 तक खसरा-रूबैला टीका से वंचित सभी लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए जरुरी है टीकाकरण। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपटाइटिस, पेंटा, आदि के टीके लगाये जायेंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टेटनेस का टीका लगाया जायेगा। जिससे जच्चा-बच्चा को सुरक्षित किया जा सकेगा।

मौके पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में आशा के द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा तथा वंचित सभी लाभार्थियों की सूची तैयार करते हुए उनके परिवार को टीका को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसका अनुश्रवण प्रखंड स्तर पर आशा फैसिलिटेटर एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा किया जा रहा है।

वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला अनुश्रवण एवं मूल्याकंन पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति बेतिया ने कहा कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक निगरानी दल का गठन सिविल सर्जन  के द्वारा गठन किया गया है। इस अवसर पर एनसीडीओ डा मुर्तुजा अंसारी, इपीडिमियोलाॅजिस्ट डा आरस मुन्ना, एसएमओ डाॅ आनंद, एसएमसी राजीव कुमार, भीसीसीएम अरविंद आनंद, जिला लेखा प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के साथ-साथ अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top