BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

मिशन इंद्रधनुष 5.0 में पोलियो की खुराक लेने वाले बच्चों को भी दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

डिशनल डोज है पल्स पोलियो की खुराक, नियमित टीकाकरण से कोई लेना देना नहीं नियमित टीकाकरण में पोलियो की खुराक...

डिशनल डोज है पल्स पोलियो की खुराक, नियमित टीकाकरण से कोई लेना देना नहीं

नियमित टीकाकरण में पोलियो की खुराक लेने वाले बच्चों को भी दी जायेगी दवा

पल्स पोलियो अभियान में पांच साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

बक्सर, 06 नवंबर | जिले में 10 से 20 नवंबर तक 10 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसको लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच पर्व त्योहारों को देखते हुए विभाग ने अभियान की अवधि बढ़ाई है। इस क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों से दो दिनों के अंदर अभियान के लिए माइक्रो प्लान बनाकर समर्पित करने का निर्देश दिया है।

ताकि, पल्स पोलियो अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न उत्पन्न हो सके। हालांकि, जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत दो चक्र पूरे कर लिए गए हैं। जिसका तीसरा चक्र 27 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा। ऐसे में पोलियो की खुराक को लेकर अभी भी कई ऐसे अभिभावक उहापोह की स्थिति में हैं। उनका मानना होता है कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दौरान उनके बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है।

उसके बाद पल्स पोलियो अभियान के दौरान खुराक लेना अनिवार्य है या नहीं। ऐसे में विभाग ने उन लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर्स को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो की खुराक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए एक एडिशनल डोज है। इसका मिशन इंद्रधनुष से कोई लेना देना नहीं है।

यदि मिशन इंद्रधनुष में एक दिन पहले भी पोलियो की खुराक दी गई हो तो बच्चे को अगले दिन पल्स पोलियो अभियान के दौरान वो खुराक देना अनिवार्य है। जिससे बच्चे के पोलियो की चपेट में आने की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

पोलियो है संक्रामक बीमारी

डॉ. सिंह ने बताया, पोलियो बहुत ही संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क में आने से या फिर उनके छींकने या खांसने से हवा में फैली संक्रमित बूंदों को सांस के जरिये अंदर लेने से फैलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंतों, श्लेम (म्यूकस) और लार में पाया जाता है। पोलियो की बीमारी एक वायरस की वजह से होती है।

संक्रमित भोजन, पानी, या हवा में मौजूद संक्रमित बूंदों को मुंह के जरिये अंदर लेने से यह बीमारी फैलती है। पोलियो का वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) को प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों को इसमें केवल फ्लू के हल्के लक्षण ही महसूस होते हैं, मगर पोलियो की वजह से लकवा हो सकता है और ज्यादा गंभीर हो तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

बच्चों को, खासकर कि पांच साल से कम उम्र वालों को यह बीमारी होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। पोलियो का कोई इलाज नहीं है, मगर पोलियो का टीका बच्चे का इस बीमारी से बचाव कर सकता है।

लाइलाज है पोलियो की बीमारी

डॉ. सिंह ने बताया, विस्तृत रूप से चलाए गए पोलियो टीकाकरण अभियान की बदौलत भारत को एक पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है। पोलियो मुक्त देश बनाए रखने के लिए हमें सभी बच्चों को पोलियो का टीका लगवाना जारी रखना होगा। जिन बच्चों को पोलियो का टीका नहीं लगता,

उन्हें यह बीमारी होने का खतरा अभी भी है, क्योंकि यह संक्रमण हमारे आसपास से पूरी तरह मिटा नहीं है और अब भी आसानी से फैल सकता है। जिन संक्रमित लोगों में पोलियो के लक्षण सामने नहीं आते, वे तब भी यह संक्रमण दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर वे ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में आएं जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है, तो उन्हें भी यह इनेक्‍शन हो सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top